Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

RCB vs PBKS: फाइनल मुकाबले में इन खिलाड़ियों के साथ उतर सकती हैं पंजाब और बेंगलुरु, क्या है पिच का हाल?

आईपीएल 2025 का खिताबी मुकाबला 3 जून को आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसे में दोनों टीमें अपनी पूरे दमखम के साथ मैदान पर उतरेंगी।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Jun 02, 2025 | 10:26 PM

आरसीबी बनाम पंजाब किंग्स (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

आईपीएल 2025 के क्वालीफायर-2 में मुंबई इंडियंस को हराकर पंजाब किंग्स फाइनल में पहुंच चुकी है। अब 3 जून को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खिताबी मुकाबला होगा। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होगा। ऐसे में दोनों टीमें अपनी पूरी ताकत के साथ इस मुकाबले में उतरेंगी। इस साल दोनों ही टीमों ने कमाल का प्रदर्शन किया है।

आईपीएल 2025 का फाइनल मैच काफी रोमांचक होगा। आरसीबी और पंजाब किंग्स दोनों टीमों के पास एक से बढ़कर एक खिलाड़ी मौजूद है। पंजाब किंग्स के पास श्रेयस अय्यर, जोश इंग्लिश और अर्शदीप सिंह जैसे धाकड़ खिलाड़ी हैं। ऐसे में मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। आइए अब इस मुकाबले में पिच रिपोर्ट के बारे में जान लेते हैं।

पिच रिपोर्ट

नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम की पिच का इतिहास बताता है कि यहां बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले होती है। इससे पहले क्वालीफायर-2 में भी दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए थे। यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम फायदे में रहती है। मौजूदा सीजन की बात करें तो कुल 8 मुकाबलों में से 6 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। इस मैदान पर पंजाब किंग्स ने 243 रन का सर्वश्रेष्ट स्कोर बनाया है।

सम्बंधित ख़बरें

लखनऊ को हराकर Point Table में टॉप पर पहुंची डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु, चिन्नास्वामी में गूंजा जीत का शोर

IPL 2026: रसिख डार के 4 विकेट और कोहली की वो तेज-तर्रार पारी, चिन्नास्वामी में RCB ने लखनऊ को 5 विकेट से रौंदा

जोश हेजलवुड की रफ़्तार ने ढाया कहर, कोहनी पर लगी गेंद और दर्द से तड़प उठे ऋषभ पंत; होना पड़ा रिटायर्ड हर्ट

RCB vs LSG: गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन, लखनऊ सुपर जायंट्स 146 रन पर ऑलआउट, रासिख डार को मिले चार विकेट

मौसम का मिजाज

कहा जा रहा है कि खिताबी मुकाबले के दौरान 3 जून को अहमदाबाद में बारिश हो सकती है। मिली जानकारी के अनुसाल बारिश फाइनल मुकाबले का खेल खराब कर सकती है। हालांकि बीसीसीआई ने बारिश से निपटने के पूरे इंतजाम किए हैं। अगर बारिश मैच में थोड़ी देर होती हैं, तो इसके लिए अतिरिक्त 120 मिनट का वक्त रखा गया है। ऐसे में मुकाबले को देर से भी शुरु किया जा सकता है।

महिला विश्वकप के लिए तारीखों और स्थानों का हुआ ऐलान, भारत और श्रीलंका में होंगे मुकाबले

फाइनल मैच में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा।

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, जोश इंग्लिस, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, काइल जैमीसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

Rcb vs pbks final match probable playing xi and pitch report

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 02, 2025 | 10:16 PM

Topics:  

  • IPL 2025
  • Punjab Kings
  • Royal Challengers Bengaluru

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.