-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Vijay Shankar Announces Retirement From Ipl And Domestic Cricket
‘3D प्लेयर’ विजय शंकर ने IPL और घरेलू क्रिकेट को कहा अलविदा, खुद बताई आगे की प्लानिंग
- Written By: अर्पित शुक्ला
Vijay Shankar Retirement: भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर ने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने भारत के लिए 12 वनडे और 9 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

विजय शंकर (Image- Social Media)
Vijay Shankar Announce Retirement: भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी विजय शंकर ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग और घरेलू क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि नए अवसरों को तलाशने और अधिक क्रिकेट खेलने के उद्देश्य से ये फैसला किया है। बता दें कि घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने के साथ ही विजय शंकर के विदेशी टी-20 लीग्स में खेलने के रास्ते भी खुल गए हैं। पूर्व ऑलराउंडर और ‘3D प्लेयर’ के नाम से फेमस विजय शंकर 2018 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था।
🙏🏻 pic.twitter.com/d7yxU1L70s — Vijay Shankar (@vijayshankar260) May 22, 2026
विजय शंकर भारत के लिए 12 वनडे और 9 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। विजय शंकर ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘क्रिकेट मेरी जिंदगी है। मैंने 10 साल की उम्र में खेलना शुरू किया और 25 साल बाद, मैं खुद को बेहद भाग्यशाली और धन्य मानता हूं कि मुझे हर स्तर पर और उच्चतम स्तर पर खेलने का मौका मिला। देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा मेरे सबसे गर्व और खुशी के पलों में से एक रहेगा। मैंने नए अवसरों को तलाशने और अधिक क्रिकेट खेलने के लिए घरेलू क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला किया है। जो मैं प्यार करता हूं उसे करने की अनुमति देने के लिए ‘धन्यवाद’ शब्द पर्याप्त नहीं है। मैं हमेशा-हमेशा के लिए आप सभी का आभारी रहूंगा।’
3डी प्लेयर क्यों कहा गया?
बता दें कि विजय शंकर को 3डी प्लेयर के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल 2019 विश्व कप में विजय शंकर को अंबाती रायडू की जगह टीम इंडिया में शामिल किया गया था, वहीं अनुभवी बल्लेबाज अंबाती रायडू का चुना जाना करीब तय माना जा रहा था। ऐन वक्त पर चयनकर्ताओं ने सबको चौंकाते हुए विजय को मौका दिया। सेलेक्टर ने उनको थ्री-डायमेंशनल प्लेयर कहते हुए टीम में लिया था।
विजय शंकर 2019 में वनडे विश्व कप टीम का हिस्सा भी थे। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैनचेस्टर में टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मैच खेला था। पैर के अंगूठे की चोट की वजह से उनको टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा और फिर वह टीम में वापसी नहीं कर सके।
सम्बंधित ख़बरें
‘देख ले! इंडिया’ में दिखी ब्लाइंड महिला क्रिकेटर्स की महागाथा, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने जज्बे को किया सलाम
दादा फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी! सौरव गांगुली को ICC ने दिया सबसे बड़ा सम्मान, जय शाह को कहा शुक्रिया
IND vs ENG: 125 रन की हार के बाद टीम इंडिया के बचाव में उतरे गौतम गंभीर, बोले- एक मैच से टीम…
रांची से विश्व क्रिकेट के शिखर तक… आखिर कैसे बने करोड़ों दिलों के सबसे चहेते MS Dhoni?
आईपीएल में चार टीमों के लिए खेले
आईपीएल में विजय शंकर ने चार टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। इसमें चेन्नई सुपर किंग्स (2014 और 2025), सनराइजर्स हैदराबाद (2017, 2019-2021), दिल्ली कैपिटल्स (2018) और गुजरात टाइटन्स (2022-2024) शामिल है। फिलहाल, वह किसी भी टीम का हिस्सा नहीं थे। विजय शंकर ने आईपीएल में 78 मुकाबले में 1233 रन और नौ विकेट लिए हैं।
विजय ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे अधिक मुकाबले खेले। आखिरी बार वह चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में नजर आए थे।
यह भी पढ़ें- CSK के खिलाफ तबाही कर भी खुश नहीं हैं साई सुदर्शन, मैच के बाद किया यह बड़ा खुलासा, बताया कहां रह गई कमी
विजय शंकर का करियर
विजय शंकर ने 2012 में अपने डेब्यू के बाद कुल 77 प्रथम श्रेणी, 112 लिस्ट ए और 159 टी20 मैच खेले। विजय ने प्रथम श्रेणी में 46.73 की औसत से 4,253 रन बनाए, जिनमें 13 शतक और 23 अर्धशतक शामिल हैं, साथ ही 43 विकेट भी चटकाए। उन्होंने लिस्ट ए में 34.87 की औसत से 2,790 रन बनाए। इसमें उनके नाम दो शतक, 15 अर्धशतक और 73 विकेट है। टी20 में विजय शंकर ने 2,583 रन बनाए और 38 विकेट लिए हैं।
Vijay shankar announces retirement from ipl and domestic cricket
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
परिचित ही बन रहे हैं महिलाओं के दुश्मन… NCRB के आंकड़ों पर स्मृति ईरानी का बड़ा बयान, कही ये बात
Jul 09, 2026 | 07:53 PMकेंद्रीय मंत्री के बेटे को POCSO केस में बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने दी सशर्त जमानत
Jul 09, 2026 | 07:49 PMग्वालियर: एयरफोर्स अफसर की बेटी के स्कूल से गायब होने का सस्पेंस! टीचर को दिया गलत नंबर; हाईवे पर मिली बच्ची
Jul 09, 2026 | 07:47 PMसावन में इन 6 शुभ अवसरों पर करें शिवलिंग का जलाभिषेक, भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए नोट कर लें पूरी लिस्ट
Jul 09, 2026 | 07:40 PMMP कांग्रेस को बड़ा झटका: राकेश सिंह यादव भाजपा में हुए शामिल; हेमंत खंडेलवाल ने किया स्वागत
Jul 09, 2026 | 07:33 PMसड़क के बीच सांड की गोद में चैन की नींद सोता दिखा शख्स, Viral Video देख लोगों ने लिए मजे
Jul 09, 2026 | 07:28 PM2024 चुनाव में BJP की सीटें कम होने का महिला वोटर्स से क्या है कनेक्शन? स्मृति ईरानी ने दिया चौंकाने वाला जवाब
Jul 09, 2026 | 07:26 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














