IPL 2026 से पहले BCCI का फरमान! स्लीवलेस जर्सी पहनी तो लगेगा भारी जुर्माना, वो नए नियम जिन्होंने मचाया बवाल

BCCI IPL 2026 Guidelines: नए नियमों के मुताबिक, खिलाड़ियों को अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान 'स्लीवलेस जर्सी' पहनने पर रोक लगा दी गई है; उल्लंघन करने पर जुर्माने का प्रावधान है।
IPL trophy
IPL ट्रॉफी (Image- Social Media)
Updated on

Sleeveless Jersey Ban IPL 2026: 28 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल 2026 के लिए बीसीसीआई ने नए नियम लागू किए हैं। ताजा गाइडलाइंस के अनुसार, खिलाड़ियों को मैच के बाद होने वाली अवॉर्ड सेरेमनी में ‘स्लीवलेस जर्सी’ पहनने से मना किया गया है। यदि कोई खिलाड़ी बिना बांह वाली जर्सी में आता है, तो पहली बार चेतावनी और दूसरी बार जुर्माना लगाया जाएगा।

बीसीसीआई ने सभी टीम मैनेजमेंट को मैच से पहले और मैच के दिन पालन किए जाने वाले नियमों की जानकारी भेजी है। इसमें एक अहम निर्देश यह है कि खिलाड़ी अभ्यास सत्र के लिए केवल टीम बस से ही यात्रा करेंगे, जबकि उनके परिवार के सदस्य अलग वाहन से आएंगे और होटल परिसर से ही अभ्यास देख सकेंगे।

ऑरेंज कैप पहनना अनिवार्य

इसके अलावा, सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को ‘ऑरेंज कैप’ और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले को ‘पर्पल कैप’ पहनना अनिवार्य होगा। जो खिलाड़ी कैप नहीं पहनते, उनसे अनुरोध किया गया है कि वे कम से कम शुरुआती दो ओवर तक कैप पहनें, ताकि उसका प्रसारण टीवी पर हो सके।

नेट अभ्यास के लिए नए नियम

  • हर टीम को अभ्यास के लिए दो नेट मिलेंगे और रेंज हिटिंग के लिए मुख्य मैदान पर एक साइड विकेट दिया जाएगा।
  • वानखेड़े स्टेडियम में अगर दोनों टीमें एक साथ अभ्यास करती हैं, तो उन्हें दो-दो विकेट मिलेंगे।
  • अगर एक टीम पहले अभ्यास खत्म कर देती है, तो दूसरी टीम उस विकेट का उपयोग नहीं कर सकेगी।
  • खुले नेट अभ्यास की अनुमति नहीं होगी।
  • मैच के दिन अभ्यास और मुख्य मैदान पर फिटनेस टेस्ट की अनुमति नहीं होगी।
  • जर्सी नंबर में बदलाव होने पर 24 घंटे पहले सूचना देनी होगी।

शेड्यूल और ओपनिंग मैच

आईपीएल 2026 के पहले 20 मैचों का कार्यक्रम जारी किया जा चुका है, जो 28 मार्च से 12 अप्रैल तक खेले जाएंगे। पूरा शेड्यूल राज्यों के चुनाव कार्यक्रम के बाद घोषित होगा। सीजन का पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com