Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रवि शास्त्री ने रोहित शर्मा के संन्यास लेने पर इसे ठहराया जिम्मेदार, कहा- मैं होता तो ऐसा नहीं करने देता

भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा कि अगर वो कोच रहते तो रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया टेस्ट में बेंच पर नहीं बैठने देते हैं। उन्होंने कहा कि पांचवें टेस्ट में विकेट रोहित के लायक थी और मुकाबला भी जीत सकते थे।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: May 16, 2025 | 09:57 PM

रोहित शर्मा और रवि शास्त्री (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इस फैसले के बाद भारतीय टीम के पूर्व कोच ने रवि शास्त्री ने कहा कि वो अगर कोच होते ऑस्ट्रेलिया के पांचवें टेस्ट में रोहित शर्मा को कभी भी बेंच पर बैठने नहीं देते। इस सीरीज के बाद ही दोनों खिलाड़ी फिर कभी टेस्ट मैच नहीं खेले और अब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

रोहित शर्मा को लेकर रवि शास्त्री कहा कि पिछले दौरे पर वो भारत के कोच होते तो वह कप्तान रोहित शर्मा को खराब फॉर्म के बावजूद सिडनी में आखिरी टेस्ट से बाहर नहीं रहने देते। रोहित निजी कारणों से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट से बाहर रहे और आखिरी टेस्ट में भी खराब फॉर्म के कारण उन्होंने बाहर रहने का फैसला किया। वह पांच पारियों में 31 रन ही बना सके। भारत को इस सीरीज में 3-1 से हार का सामना करना पड़ा।

मैं आखिरी टेस्ट में रोहित को बाहर नहीं रहने देता

शास्त्री ने कहा कि उन्होंने इस सत्र में आईपीएल मैचों के दौरान रोहित से बात की और बताया कि अगर वह आस्ट्रेलिया में होते तो क्या करते। उन्होंने कहा कि टॉस के समय रोहित से मेरी काफी मुलाकातें हुई है। टॉस के दौरान बात करने का ज्यादा समय नहीं मिलता। मैने हालांकि एक मैच में उसके कंधे पर हाथ रखा। शायद वह मुंबई मैच था। मैने उससे कहा कि अगर मैं कोच होता तो उसे आखिरी टेस्ट से कभी बाहर नहीं रहने देता।

सम्बंधित ख़बरें

IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जीत के साथ आगाज करना चाहेगी भारतीय टीम, हरमनप्रीत की नजरें वर्ल्ड कप पर

खतरे में रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, UAE का बल्लेबाज पड़ गया पीछे, इतिहास रह जाएगा ‘हिटमैन’ का ये कारनामा!

BCCI ने जारी की नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट,51 खिलाड़‍ियों को मिला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, लेकिन विराट-रोहित को लगा झटका

BCCI का बड़ा फैसला: जेमिमा का प्रमोशन तो विराट-रोहित का डिमोशन तय! A कैटेगरी में रह गए सिर्फ 3 खिलाड़ी

आईसीसी रिव्यू के जरिए कही दिल की बात

उन्होंने आईसीसी रिव्यू के जरिए कहा कि मैने उससे कहा कि वह आखिरी टेस्ट जरूर खेलता क्योंकि श्रृंखला पूरी नहीं हुई थी। मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो 2-1 स्कोर होने पर हार मान ले।  यह वह मौका नहीं है जब आप टीम को छोड़ दें। वह 30- 40 रन का मैच था। मैने उससे यही कहा। सिडनी की पिच काफी जबर्दस्त थी और वह जिस फॉर्म में था, वह मैच विनर होता।

टेस्ट से संन्यास के बाद भी वानखेड़े में गूंजा रोहित-रोहित का शोर, मुंबई के मैदान में हुआ स्टैंड का उद्घाटन

उन्होंने कहा कि अगर वह खेलता, हालात को भांपता और उसके हिसाब से शीर्षक्रम में 35 से 40 रन बनाता तो कुछ भी हो सकता था। सीरीज बराबरी पर होती। हर किसी की अपनी शैली होती है। मेरी शैली यह होती और मैने उसे बता दिया। यह बात कई दिनों से मेरे दिल में थी और मुझे उसे बताना था। रोहित ने हाल ही में टेस्ट प्रारूप को अलविदा कह दिया जबकि टी20 क्रिकेट से वह पिछले साल ही संन्यास ले चुके हैं ।

Ravi shastri give bold statement on rohit sharma test retirement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 16, 2025 | 09:55 PM

Topics:  

  • India vs Australia
  • Ravi Shastri
  • Rohit Sharma

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.