Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Ranji Trophy: ‘वह एक चैंपियन खिलाड़ी है…’, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने आकिब नबी डार की तारीफ में पढ़े कसीदे

Auqib Nabi Dar: पूर्व भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी की जमकर तारीफ की। नबी ने रणजी फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए कर्नाटक के टॉप ऑर्डर को चुनौती दी।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Feb 26, 2026 | 07:41 PM

आकिब नबी डार (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Dinesh Karthik on Auqib Nabi: जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी डार ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया। नबी ने कई मुकाबले में अपने दम पर टीम को जितवा दिए। नबी के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज की जमकर तारीफ की है। कार्तिक ने नबी को एक चैंपियन खिलाड़ी बताया है।

आकिब ने गुरुवार को हुबली क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में कर्नाटक के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट निकाले। कार्तिक को आकिब का दृढ़ संकल्प काफी पसंद आया। आकिब ने अब तक टूर्नामेंट के सभी मुकाबले खेले हैं और अलग-अलग परिस्थितियां होने के बावजूद उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अब तक 58 विकेट निकाले हैं।

दिनेश कार्तिक ने आकिब की तारीफ की

कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा, “इस रणजी ट्रॉफी सत्र को देखकर और इसे करीब से फॉलो करते हुए मैं एक बात पक्के तौर पर कह सकता हूं कि इस खेल को खेलने वाले और देश का प्रतिनिधित्व करने की चाहत रखने वाले सभी युवा लड़कों और लड़कियों को आकिब से सीखना चाहिए। मुझे याद नहीं है कि लंबे समय से किसी गेंदबाज ने आकिब की तरह प्रदर्शन करके दिखाया है।”

सम्बंधित ख़बरें

Ranji Trophy Final: मयंक अग्रवाल के शतक से संभली कर्नाटक, आकिब नबी की धारदार गेंदबाजी से जम्मू-कश्मीर मजबूत

DY Patil T20 Cup में उमरान मलिक ने एक ओवर में लुटाए 36 रन, IPL 2026 से पहले बढ़ी KKR की टेंशन

‘ला ला लैंड में जी रहा पाक…’, UN में भारत को घेरने चला था पाकिस्तान, भारतीय बेटी ने लगा दी तगड़ी क्लास

Ranji Trophy Final: BCCI ने पारस डोगरा पर लिया बड़ा एक्शन, लगा दिया 50 प्रतिशत का जुर्माना; जानें पूरा मामला

कार्तिक का मानना है कि घरेलू टूर्नामेंट में आकिब का फोकस और कड़ी मेहनत उन्हें नेशनल टीम तक पहुंचा सकती है। उन्होंने कहा कि आकिब एक चैंपियन हैं और भविष्य के लिए उन्हें मेरी तरह से ढेरों शुभकामनाएं। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने कहा, “शुरुआत से लेकर अंत तक दबदबा बनाए रखना और अकेले दम पर घरेलू टूर्नामेंट जिताना ही राष्ट्रीय टीम में पहुंचने के लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है।”

यह भी पढ़ें: Ranji Trophy Final: मयंक अग्रवाल के शतक से संभली कर्नाटक, आकिब नबी की धारदार गेंदबाजी से जम्मू-कश्मीर मजबूत

कार्तिक ने कहा कि आकिब ने पूरे टूर्नामेंट में जिस तरह की फिटनेस और प्रदर्शन में निरंतरता दिखाई है, वह शानदार है। उन्होंने लिखा, “शानदार फिटनेस, लंबे स्पेल और अलग-अलग मिट्टी पर खेलने के बावजूद आकिब हमेशा अपनी टीम के लिए उपलब्ध रहे। उन्होंने पिच से मदद ना मिलने के बावजूद भी टीम को यह भरोसा दिलाया कि वह हर महत्वपूर्ण समय पर विकेट निकाल सकते हैं।”

एक चैंपियन खिलाड़ी है आकिब

कार्तिक ने आकिब नबी को एक चैंपियन खिलाड़ी बताते हुए उन्हें सलाम किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि आकिब भविष्य में सफलता के शिखर पर पहुंचेंगे और उनकी इच्छा शक्ति, काबिलियत और हिम्मत हर युवा खिलाड़ी के लिए सबक बनेगी।

रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 584 रन बनाए। टीम की ओर से शुभम पुंडीर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 121 रनों की शतकीय पारी खेली। वहीं, कप्तान पारस डोगरा ने 70 और यावर हसन ने 88 रनों का योगदान दिया। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक कर्नाटक ने पहली पारी में 5 विकेट खोकर 220 रन बना लिए हैं। मयंक अग्रवाल 130 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि कृतिक कृष्णा 27 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं। फिलहाल कर्नाटक 364 रन से पीछे है।

Ranji trophy 2025 26 final dinesh karthik praised aqib nabi dar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 26, 2026 | 07:40 PM

Topics:  

  • BCCI
  • Dinesh Karthik
  • Jammu and Kashmir
  • Jammu Kashmir
  • Ranji Trophy
  • Ranji Trophy Final

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.