Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

श्रीलंका के क्रिकेटर को किया गया गिरफ्तार, इस गंभीर आरोप के चलते 3 जून तक भेजे गए रिमांड पर

रमिथ ने सफल स्कूली क्रिकेट करियर के बाद 2013 और 2018 में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। उन्हें भष्ट्राचार के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: May 21, 2025 | 09:48 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

कोलंबो: श्रीलंका के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रमिथ रामबुकवेला को बुधवार को भ्रष्टाचार निरोधक आयोग ने उनके राजनेता पिता से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया।

रिश्वतखोरी या भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने वाले आयोग (CIABOC) ने रमिथ रामबुकवेला को बुधवार सुबह अपने समक्ष पेश होने के लिए बुलाया था। रिश्वतखोरी आयोग के समक्ष बयान दर्ज कराने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में कोलंबो के मुख्य मजिस्ट्रेट की अदालत ने उन्हें तीन जून तक रिमांड पर भेज दिया।

3 जून तक रिमांड पर भेजा गया

कोलंबो के मुख्य मजिस्ट्रेट थानुजा लकमाली ने मंगलवार को रामबुकवेला को उनके पिता केहेलिया रामबुकवेला से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में संदिग्ध के रूप में नामित करने की अनुमति दी, जो राजपक्षे के प्रशासन में एक पूर्व शक्तिशाली मंत्री थे। आयोग द्वारा पहले गिरफ्तार किए गए केहेलिया को भी 3 जून तक रिमांड पर भेजा गया है।

घटिया दवा खरीदने का लगा आरोप

उन पर भ्रष्टाचार के कई आरोप हैं और उन्हें 2024 में स्वास्थ्य मंत्री के रूप में घटिया दवा खरीदने के लिए भारतीय क्रेडिट लाइन का दुरुपयोग करने के आरोप में अपनी ही सरकार के तहत गिरफ्तार किया गया था। रमिथ ने सफल स्कूल क्रिकेट करियर के बाद 2013 और 2018 में क्रमश: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।

कब और कहां देखें ENG vs ZIM टेस्ट मैच? जानें लाइव टेलीकास्ट से लेकर अन्य डिटेल, बस एक क्लिक में

नमल राजपक्षे पर भी लगे आरोप

श्रीलंका पोडुजना पेरामुना के सांसद नमल राजपक्षे, जो पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बेटे हैं। उनपर 70 मिलियन श्रीलंकाई रुपये के कथित वित्तीय दुरुपयोग का आरोप लगा है। यह राशि भारत स्थित कृष होटल्स द्वारा श्रीलंका में रग्बी के विकास के लिए दी गई थी। आरोप है कि इस फंड का इस्तेमाल निर्धारित उद्देश्यों के अलावा अन्य कार्यों में किया गया, जिससे सरकारी और खेल संस्थाओं में पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

नमल राजपक्षे की सुनवाई 27 जून को होगी

नमल राजपक्षे खुद एक पूर्व राष्ट्रीय रग्बी खिलाड़ी रहे हैं और श्रीलंका में खेलों विशेष रूप से रग्बी के प्रचार-प्रसार से लंबे समय से जुड़े रहे हैं।इस मामले में 27 जून को प्री-ट्रायल सुनवाई निर्धारित की गई है, जिसमें अदालत यह तय करेगी कि मामले में आगे चार्जशीट दाखिल की जाए या नहीं।

Ramith rambukwella arrested on charges of corruption

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 21, 2025 | 09:48 PM

Topics:  

  • Sri Lanka
  • Sri Lanka Cricket Team
  • Sri Lanka Team Squad

सम्बंधित ख़बरें

1

महिला वर्ल्ड कप में श्रीलंका का सामना न्यूजीलैंड से, कोलंबो में जीत के इरादे से उतरेगी श्रीलंकाई टीम

2

नैट साइवर-ब्रंट ने रचा इतिहास, महिला वनडे वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनी

3

महिला वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की लगातार तीसरी जीत, श्रीलंका को करारी शिकस्त देकर बनी टेबल टॉपर

4

LPL 2025: अब विदेशी लीग में हिस्सा लेंगे भारतीय खिलाड़ी, 1 दिसंबर से शुरु होगा टूर्नामेंट का आगाज

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.