IPL 2025 को लेकर BCCI के उपाध्यक्ष ने दिया बड़ा अपडेट, युद्धविराम के बाद अब….
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि भारत-पाकिस्तान युद्धविराम के बाद निलंबित आईपीएल को दोबारा आयोजित करने के लिए अधिकारी सर्वोत्तम कार्यक्रम पर विचार-विमर्श करेंगे।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
आईपीएल बीसीसीआई (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर बीसीसीआई ने आईपीएल को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया था। हालांकि 10 मई शनिवार को दोनों देश सीजफायर के लिए राजी हो गया है। जिसके बाद बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि आईपीएल के बाकी मैचों के आयोजन के लिए कल 11 मई रविवार को बैठक करेंगे।
बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने शनिवार को कहा कि बोर्ड के अधिकारी और आईपीएल संचालन परिषद रविवार को इस निलंबित टी20 लीग के बाकी मैच कराने के लिये सर्वश्रेष्ठ संभावित कार्यक्रम पर बात करेंगे। शुक्ला ने मीडिया एजेंसी से बात करते हुए कहा कि युद्ध थम गया है। नये हालात में बीसीसीआई पदाधिकारी, अधिकारी और आईपीएल संचालन परिषद कल फैसला लेंगे। देखते हैं कि टूर्नामेंट पूरा कराने के लिये सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम क्या हो सकता है।
ऐसी अटकलें थीं कि लीग चेन्नई , बेंगलुरू या हैदराबाद जैसे दक्षिण भारत के किसी शहर में पूरा कराया जा सकता है लेकिन शुक्ला ने कहा कि सैन्य टकराव जारी रहने पर ऐसा हो सकता था। उन्होंने कहा कि अगर युद्ध चल रहा होता तो वह विकल्प था। कई विकल्पों पर बात की गई है। संघर्ष विराम की घोषणा अभी हुई है। हमें थोड़ा समय दीजिये। उसके बाद ही फैसला लिया जायेगा।
सम्बंधित ख़बरें
जेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में आया बुमराह-प्रसिद्ध का तूफान, इंग्लैंड 258 पर ढेर, RO-KO पर सबकी नजर
IND vs ENG 1st ODI: पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का ऐलान, जोस बटलर खेलेंगे 200वां मैच
Team India Coaching: गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव, एक सीनियर कोच के जाने की चर्चा तेज
आईपीएल 2025 में अभी 16 मैच है बाकी
आईपीएल में अभी 12 लीग मैच तथा कोलकाता में होने वाले फाइनल सहित चार नॉकआउट मैच खेले जाने बाकी है। इस सीजन में अभी 16 मैच और खेले जाने हैं। इस टूर्नामेंट का फाइनल 25 मई को खेला जाना था लेकिन अब शायद इसका फाइनल जून में भी हो सकता है। इसके लेकर जल्द ही बीसीसीआई नया कार्यक्रम का ऐलान करेगी।
IPL 2025 को फिर से शुरू करने की तैयारी में जुटा BCCI, अब इन शहरों में खेले जाएंगे मुकाबले
विदेशी खिलाड़ी लौटे अपने देश
इस टूर्नामेंट में खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी शुक्रवार और शनिवार को अपने-अपने देश के लिए लौट गए थे। जो खिलाड़ी लौटे थे, उन्हें जल्द ही टीम के साथ जुड़ने को कहा जाएगा। आईपीएल के मौजूदा 2025 संस्करण में 10 टीमों के लिए 60 से अधिक विदेशी खिलाड़ी खेल रहे हैं। अब तक कुल 57 मैच खेले जा चुके हैं। 58वें मुकाबले के दौरान ब्लैक आउट हो गया था, जिसके बाद टूर्नामेंट को स्थगित किया
