डेढ़ महीने के अंदर दूसरी बार बिकी राजस्थान रॉयल्स की टीम, इस बड़े बिजनेसमैन ने खरीदी, कितने में हुई डील?

Rajasthan Royals Sold: लक्ष्मी एन मित्तल और अदार पूनावाला ने मिलकर 1.65 बिलियन डॉलर में RR को खरीद लिया है। जानें इस डील की पूरी डिटेल्स और किसे कितनी हिस्सेदारी मिली।
Rajasthan Royals Sold:
राजस्थान रॉयल्स की टीम (Image- Social Media)
Published on: 
Updated on: 

Rajasthan Royals New Owner: आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रही राजस्थान रॉयल्स डेढ़ महीने के अंदर दूसरी बार बिक गई है। मशहूर बिजनेसमैन लक्ष्मी एन मित्तल और उनके बेटे आदित्य मित्तल ने अदार पूनावाला के साथ मिलकर राजस्थान रॉयल्स को खरीद लिया है। अदार पूनावाला और मित्तल ने 1.65 बिलियन अमेरिकी डॉलर में यह डील साइन की है। वहीं अमेरिकी मूल के बिजनेसमैन काल सोमानी के कंसोर्टियम इस रेस से हट गए जिसके बाद यह डील पूनावाला और मित्तल ने की है।

बीसीसीआई से मंजूरी मिलना बाकी

यह डील राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी के अन्य लीगों को भी जोड़ता है जिसमें पार्ल रॉयल्स और बारबाडोस रॉयल्स टीम भी शामिल हैं। ये डील तब पूरी होगा जब इसे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI), सीसीआई और आईपीएल शीर्ष परिषद की मीटिंग से मंजूरी मिलेगी। ऐसा माना जा रहा है कि ये करार 2026 की तीसरी तिमाही में पूरा हो सकता है।

डेढ़ महीने के अंदर दूसरी बार बिकी

बता दें कि इससे पहले, सोमानी के नेतृत्व वाले अमेरिकी कंसोर्टियम ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 1.63 बिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 15290 करोड़ रुपये) की पेशकश की थी, लेकिन खबरों के अनुसार कई मामलों के कारण यह उचित जांच प्रक्रिया में खरा नहीं उतर सका। मित्तल परिवार ने बयान जारी कर बताय़ा, लक्ष्मी एन मित्तल और आदित्य मित्तल ने आज घोषणा की है कि अदार पूनावाला के साथ मिलकर मनोज बदाले और उनके ग्रुप से राजस्थान रॉयल्स का अधिग्रहण करने के पर सहमति बन गई है।

मित्तल परिवार के पास रहेगी 75 प्रतिशत हिस्सेदारी

मित्तर परिवार की ओर से जारी बयान के अनुसार, मित्तल परिवार राजस्थान रॉयल्स में लगभग 75 प्रतिशत हिस्सेदारी लेगा, वहीं अदार पूनावाला के पास 18 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। बचे सात प्रतिशत मौजूदा निवेशक जिसमें मनोज बदाले भी शामिल हैं, उनके पास बची रहेगी। राजस्थान रॉयल्स के नए बोर्ड में लक्ष्मी एन. मित्तल, आदित्य मित्तल, वनिषा मित्तल-भाटिया, अदार पूनावाला तथा बदाले शामिल होंगे।

बता दें कि राजस्थान रॉयल्स आईपीएल टीम के अलावा दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में पार्ल रॉयल्स और वेस्टइंडीज में बारबाडोस रॉयल्स का भी मालिक है। उत्तरी राजस्थान के सादुलपुर में जन्में लक्ष्मी एन मित्तल ने बताया, मुझे क्रिकेट से प्यार है और मेरा परिवार राजस्थान से है, इसलिए आईपीएल में मैं किसी और टीम के बजाय राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बनना पसंद करूंगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com