

Rajasthan Royals Up For Sale Ahead Of IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले दो टीमों के फ्रेंचाइजियों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आईपीएल 2025 के चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का ऑनर बदल गया है। अब ऐसी खबरें आ रही है कि राजस्थान रॉयल्स भी बिक सकती है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक आरसीबी बिक चुकी है। जबकि राजस्थान रॉयल्स बिकने को तैयार है।
यह जानकारी उद्योगपति हर्ष गोयनका की एक पोस्ट के बाद चर्चा में आई। गोयनका, जो लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका के बड़े भाई हैं। उन्होंने गुरुवार शाम को एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि ऐसा सुनने में आया है कि एक नहीं दो आईपीएल टीमें बिकने जा रही है। वो आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स होगी। लगता है कि मालिक मौजूदा ऊंची वैल्यूएशन का फायदा उठाना चाहते हैं। दो टीमें और 4–5 संभावित खरीदार! देखना दिलचस्प होगा कि नया मालिक पुणे, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु या अमेरिका में से कौन होगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जयपुर आधारित राजस्थान रॉयल्स की की 65% हिस्सेदारी रॉयल्स स्पोर्ट्स ग्रुप (इमर्जिंग मीडिया स्पोर्टिंग होल्डिंग्स लिमिटेड) के पास है। इसके अलावा लाचलैन मर्डोक और रेडबर्ड कैपिटल पार्टनर्स जैसे बड़े नाम भी अल्पांश हिस्सेदारी रखते हैं। अब यह फ्रेंचाइज़ी भी नए निवेशकों या नए मालिक की तलाश में है।
IPL 2025 जीतने के बाद भी RCB के मालिक Diageo और उसकी भारतीय सहायक कंपनी USL ने 5 नवंबर को औपचारिक रूप से घोषणा की है कि उन्होंने टीम को बेचने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह पहली बार 1 अक्टूबर को सामने आया था, जब आदर पूनावाला ने X पर एक संकेतात्मक पोस्ट की थी। पूनावाला, जो सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के CEO हैं। वो लगभग 20 बिलियन डॉलर नेटवर्थ वाले परिवार से आते हैं। SEBI के नियमों के तहत स्टॉक एक्सचेंज में दाखिल रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि बिक्री की प्रक्रिया 31 मार्च 2026 तक पूरी होगी।
होम्बेल फिल्म्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) फ्रेंचाइजी के नए मालिकों में से एक के तौर पर कन्फर्म किया गया है। यह टीम मौजूदा मालिक डियाजियो इंडिया से टीम का अधिग्रहण करेगी, जो टीम को बेचने की प्रक्रिया में है। द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, RCB को खरीदने की दौड़ में निखिल कामत (Zerodha), टी.वी. मोहनदास पै (पूर्व Infosys CFO) और आदर पूनावाला की संभावित गठबंधन-टीम (कंसोर्टियम) बोली लगाने की तैयारी में है।