Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Women’s Day Special: राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2025 के लिए ‘पिंक प्रॉमिस’ जर्सी लॉन्च की, जानें किसके खिलाफ ये जर्सी पहनकर उतरेगी RR

राजस्थान रॉयल्स ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आगामी इंडियन प्रीमियर लीग में एक मई को यहां मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए एक खास तरह की जर्सी लॉन्च की। 

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Mar 08, 2025 | 06:04 PM

राजस्थान रॉयल्स (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क:  आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होगी। 8 मार्च वुमेंस डे के दिन राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पिंक प्रॉमिस की जर्सी लॉन्च की। राजस्थान रॉयल्स ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आगामी इंडियन प्रीमियर लीग में एक मई को यहां मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए एक खास तरह की जर्सी लॉन्च की।

राजस्थान रॉयल्स फाउंडेशन (आरआरएफ) ने महिलाओं के नेतृत्व वाली पहल को बढ़ावा देने के लिए ‘औरत है तो भारत है’ नामक अभियान फिल्म लॉन्च की। राजस्थान रॉयल्स की टीम राजस्थान में महिलाओं के नेतृत्व वाले ग्रामीण परिवर्तन के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के लिए खरीदे गए प्रत्येक टिकट के लिए 100 रुपये का योगदान भी करेंगे।

ऑल-पिंक रॉयल्स जर्सी की राशि से भी की जाएगी मदद

इसके अलावा इस विशेष ‘ऑल-पिंक रॉयल्स जर्सी’ की बिक्री से होने वाली राशि सीधे आरआरएफ को इसके सामाजिक प्रभाव पहल का समर्थन करने के लिए जाएगी। किसी भी टीम द्वारा मैच में हर छक्के के लिए राजस्थान रॉयल्स और आरआरएफ सांभर क्षेत्र में छह घरों को सौर ऊर्जा से रोशन करने के लिए प्रतिबद्ध होंगे।

सम्बंधित ख़बरें

वैभव सूर्यवंशी फिर चर्चा में…IPL के लिए उठाया बड़ा कदम, पिता बोले- फिलहाल अभी ये जरूरी

इस साल 10वीं की परीक्षा नहीं देंगे वैभव सूर्यवंशी, IPL 2026 की तैयारी में जुटे क्रिकेटर

IPL 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स का बड़ा ऐलान, रवींद्र जडेजा को नहीं…इस भारतीय खिलाड़ी को सौंपी कमान

IPL 2026 से पहले RCB फैंस के लिए खुशखबरी, चिन्नास्वामी ही रहेगा बेंगलुरू का होम ग्राउंड

पिंक प्रॉमिस’ ने कईयों का जीवन बदला है

राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेट निदेशक कुमार संगकारा ने कहा कि पिंक प्रॉमिस’ के जरिये हम केवल लोगों पर ही नहीं बल्कि उनके परिवारों और समुदायों पर एक स्थायी प्रभाव पैदा करने का प्रयास करते हैं। पिछले साल हमने खुद देखा कि कैसे इस पहल ने जीवन को बदल दिया।

खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

राजस्थान रॉयल्स के सीईओ जेक लश मैकक्रम ने कहा कि हमारा फाउंडेशन छह साल से राजस्थान में लोगों के जीवन को बदल रहा है। ‘पिंक प्रॉमिस’ ने हमारे मिशन को वैश्विक मंच पर पहुंचाया है, जिससे लाखों लोग इस यात्रा का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित हुए हैं। सौर ऊर्जा के माध्यम से 260 घरों को रोशन करने से लेकर सांभर ब्लॉक से आगे अपनी पहुंच का विस्तार करने तक, हमारा लक्ष्य एक ऐसा आंदोलन बनाना है जो पूरे भारत में बदलाव लाए।

Rajasthan royals launch pink promise jersey for mi clash in ipl 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 08, 2025 | 06:00 PM

Topics:  

  • International Women's Day
  • IPL
  • Rajasthan Royals

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.