संजू सैमसन से पहले राहुल द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स का छोड़ा साथ, अपने पद से दिया इस्तीफा
Rahul Dravid Step Down as RR Coach: राहुल द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच से इस्तीफा दे दिया है। द्रविड़ के कार्यकाल में राजस्थान रॉयल्स की टीम कुछ खास नहीं कर सकी।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
राहुल द्रविड़ (फोटो-सोशल मीडिया)
Rahul Dravid Quits As Head Coach Of Rajasthan Royals: राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने एक साल के भीतर ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिससे क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है। द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स के साथ अपना कार्यकाल एक सीजन के बाद खत्म किया, हालांकि इस दौरान टीम का प्रदर्शन ज्यादा प्रभावशाली नहीं रहा।
राजस्थान रॉयल्स ने खुद इस खबर को पुष्टि करते हुए कहा कि द्रविड़ ने मुख्य कोच से इस्तीफा दे दिया है। आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। इस सीजन में द्रविड़ को कोच के तौर पर ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई है।
Your presence in Pink inspired both the young and the seasoned. 💗 Forever a Royal. Forever grateful. 🤝 pic.twitter.com/XT4kUkcqMa — Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) August 30, 2025
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 Points Table: राजस्थान की लंबी छलांग से मची खलबली, टॉप-2 से बाहर हुई RCB, दिलचस्प हुई प्लेऑफ की रेस
IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स का धमाका, 160 रन का टारगेट सफलतापूर्वक किया डिफेंड, पॉइंट्स टेबल में लगाई लंबी छलांग
LSG vs RR: राजस्थान के गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन, लखनऊ को नहीं बनाने दिए 159 रन, जोफ्रा आर्चर ने लिए 3 विकेट
क्रिकेट जगत में सनसनी: कोच पर हमले और हत्या के प्रयास में 3 क्रिकेटर सस्पेंड, तत्काल प्रभाव से हुई कार्रवाई
राजस्थान रॉयल्स ने किया कहा?
राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए कहा कि हेड कोच राहुल द्रविड़ अपना कार्यकाल आईपीएल 2026 से पहले खत्म करेंगे। फ्रेंचाइजी ने कहा कि राहुल द्रविड़ राजस्थान रॉयल्स के सफर का अहम हिस्सा रहे हैं। उनकी लीडरशिप ने कई खिलाड़ियों पर गहरा असर डाला, टीम में मजबूत मूल्यों को स्थापित किया और फ्रेंचाइजी की संस्कृति पर गहरी छाप छोड़ी।
यह भी पढ़ें: DPL 2025: क्रिकेट मैदान बना ‘कुश्ती का अखाड़ा’, आपस में भिड़ें नितीश राणा और दिग्वेश राठी- VIDEO
बयान में आगे कहा गया कि फ्रेंचाइजी की संरचना की समीक्षा के बाद राहुल को फ्रेंचाइजी में एक बड़ा पद ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। राजस्थान रॉयल्स, इसके खिलाड़ी और दुनियाभर के करोड़ों फैंस राहुल का उनकी शानदार सेवा के लिए दिल से धन्यवाद करते हैं।
आईपीएल 2025 के दौरान अनबन की खबरें भी आई थी सामने
यह खबर उस समय सामने आई जब कुछ महीनों पहले ही संजू सैमसन और राहुल द्रविड़ के बीच अनबन की अफवाहें तेज़ हो गई थीं। ऐसी खबरें आ रही थी कि संजू सैमसन भी टीम को छोड़ने पर विचार कर रहे थे। लेकिन संजू सैमसन से पहले ही द्रविड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 46 मैच खेले हैं
राजस्थान रॉयल्स के लिए राहुल द्रविड़ 46 आईपीएल मैच खेल चुके है। भारतीय टीम के मुख्य कोच पद से कार्यकाल समाप्त होने के बाद पिछले साल राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच बने थे। लेकिन इस सीजन में टीम के प्रदर्शन और अंदरूनी विवादों के कारण द्रविड़ का कार्यकाल ज्यादा सफल नहीं हो पाया।
द्रविड़ से पहले कोलकाता के कोच ने भी तोड़ा नाता
द्रविड़ दूसरे ऐसे मुख्य कोच हैं जिन्होंने आईपीएल 2026 की मेगा नीलामी से पहले किसी आईपीएल फ्रेंचाइज़ी से नाता तोड़ लिया है। पिछले महीने कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी चंद्रकांत पंडित से नाता तोड़ लिया था। आईपीएल 2023 से पहले केकेआर में मुख्य कोच के रूप में शामिल हुए पंडित ने 2024 में मुख्य कोच के रूप में आईपीएल खिताब जीता था। आशीष नेहरा के बाद, वह मुख्य कोच के रूप में आईपीएल खिताब जीतने वाले केवल दूसरे भारतीय हैं।
