पैसा बरबाद! मिले करोड़ों और बल्लेबाजी फुस्स, प्लेऑफ से बाहर होने के बाद CSK के इन चार खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज
चेन्नई सुपर किंग्स ने इन खिलाड़ियों पर आईपीएल 2025 मे खूब पैसा खर्च किया था, लेकिन इस साल ये सभी बल्लेबाज टीम के लिए फ्लॉप साबित हुए। माना जा रहा है कि अगले साल के लिए चेन्नई इन्हें रिलीज कर सकती है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
चेन्नई सुपर किंग्स (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 के 49वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेऑफ की उम्मीदो को करार झटका लग चुका है। बता दें कि आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब चेन्नई लगातार दो बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई हो। इसके बाद टीम के सभी खिलाड़ियों को काफी निराश देखा गया।
हालांकि पंजाब किंग्स के खिलाफ चेन्नई के बल्लेबाजों ने टीम का स्कोर 190 रन तक पहुंचा दिया। लेकिन पूरे टूर्नामेंट में चेन्नई के बल्लेबाजों ने कप्तान धोनी को काफी निराश किया। अब माना जा रहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स अपनी टीम में बड़ा बदलाव कर सकती है। इस दौरान टीम के चार खिलाड़ियों के बाहर होने की उम्मीद जताई जा रही है।
इन चार खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज
आईपीएल 2025 में निराशाजन प्रदर्शन करने के बाद सीएसके के चार खिलाड़ियों पर गाज गिरने वाली है। इन खिलाड़ियों के लिए सीएसके ने काफी पैसा खर्च किया है, लेकिन वो उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकामयाब रहे हैं। इस लिस्ट में राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, रचिन रवींद्र, विजय शंकर का नाम शामिल है। इन सभी बल्लेबाज आईपीएल 2025 में फ्लॉप साबित हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
‘क्योंकि यह जगह घर है…,’ Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश
IPL में मचाया था कोहराम, श्रीलंका में हुए फ्लॉप, वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू रहा फ्लॉप, 14 रन बनाकर लौटे पवेलियन
Rajat Patidar ने सेलेक्टर्स को दिखाई ‘आईना’, Team India में जगह नहीं मिलने के तुरंत बाद खेल दी विस्फोटक पारी
दीपक हुड्डा और रचिन रवींद फेल
अगर बात करें दीपक हुड्डा की तो उन्होंने सीएसके ने 6.20 की औसत के साथ महज 22 रन बनाए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स को इस बल्लेबाज से इससे ज्यादा की उम्मीद थी। वहीं, किवी बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने चेन्नई के लिए मौजूदा सीजन में काफी धीमी बल्लेबाजी की है। उन्होंने 8 मैचों में 128 के साधारण स्ट्राइक रेट के साथ कुल 191 रन बनाए हैं।
खेल जगत की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विजय शंकर और राहुल त्रिपाठी भी हुए फ्लॉप
आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स ने विजयशंकर पर भी भरोसा जताया था, लेकिन वो इसमें खरे नहीं उतरे। विजयशंकर ने इस सीजन में कुल 6 मैच खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से मात्र 118 रन निकले हैं। वहीं, राहुल त्रिपाठी ने इस सीजन में चेन्नई के लिए कुल 5 मैचों में सिर्फ 55 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 96 और औसत 11 की रही है।
