Priyansh Arya ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, IPL के इतिहास में ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज बने
Priyansh Arya: पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में प्रियांश आर्य ने खलील अहमद के पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर अपना खाता खोला। वो ऐसा करने वाले आईपीएल के इतिहास में चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
प्रियांश आर्य (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 का 22वां मुकाबला पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में खेला गया। इस मुकाबले में प्रियांश आर्य ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। इसके साथ वो विराट कोहली जैसे बल्लेबाज के लिस्ट में शामिल हो गए हैं। प्रियांश आर्य इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में आईपीएल मैच की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले चौथ बल्लेबाज बन गए हैं।
आईपीएल का 18 सीजन खेला जा रहा है। लेकिन केवल 4 बार ही ऐसा हो सका है कि किसी बल्लेबाज ने पहली गेंद पर छक्का लगाया है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में तेज गेंदबाज खलील अहमद की गेंद पर थर्ड-मैन क्षेत्र में छक्का लगाकर प्रियांश ने अपना खाता खोला। प्रियांश को पंजाब किंग्स ने 3.80 करोड़ खर्च करके अपने टीम में शामिल किया था।
नमन ओझा ने सबसे पहले किया था ये कारनामा
आईपीएल के इतिहास में पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले पहले बल्लेबाज नमन ओझा थे। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की थी। 20 मई को डरबन में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए आरआर के आईपीएल 2009 मैच के दौरान यह कारनामा किया था। उस मैच में उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ब्रैड हॉज की पहली गेंद पर छक्का लगाकर अपना खाता खोला था।
सम्बंधित ख़बरें
GT vs KKR: गुजरात से भिड़ेगी कोलकाता, पहली जीत की तलाश में KKR; हेड टू हेड में किसका दबदबा?
MI में होने जा रही है सर्जिकल स्ट्राइक! लगातार 4 हार के बाद पांड्या का सब्र टूटा, बुमराह-सूर्या होंगे बाहर?
वानखेड़े में पंजाब किंग्स की दहाड़, MI को 7 विकेट से रौंदा, अय्यर-प्रभसिमरन के दम पर लगातार हासिल की चौथी जीत
श्रेयस अय्यर ने हवा में उड़कर पकड़ा नामुमकिन सा कैच, रोहित और सूर्या रह गए दंग, रिएक्शन वीडियो हुआ वायरल
आईपीएल में मैच की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले बल्लेबाज
- नमन ओझा बनाम केकेआर, डरबन, 2009
- विराट कोहली बनाम आरआर, बेंगलुरु, 2019
- फिल साल्ट बनाम एमआई, कोलकाता, 2024
- प्रियांश आर्य बनाम सीएसके, मुल्लांपुर, 2025*
इस लिस्ट में कोहली दूसरे नंबर पर हैं। कोहली ने 2019 में यह कारनामा किया था। कोहली 30 अप्रैल 2019 को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच के दौरान ओझा के साथ एलीट लिस्ट में शामिल हुए। बारिश से प्रभावित मैच में कोहली ने वरुण आरोन की पहली दो गेंदों पर दो छक्के लगाए थे।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
वहीं इस लिस्ट में फिल साल्ट का नाम भी है। फिल साल्ट ने 11 मई 2024 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए आईपीएल 2024 मैच के दौरान श्रीलंकाई तेज गेंदबाज नुवान तुषारा की गेंद पर छक्का लगाया था। उसके बाद नुवान तुषारा ने उन्हें आउट भी कर दिया था।
