- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Priyansh Arya Became The Highest Run Scorer In Ipl Uncapped Player
प्रियांश आर्या ने गढ़ दिया कीर्तिमान, बने ऐसा करने वाले भारतीय बल्लेबाज
हांलाकि प्रियांश आर्या ने आरसीबी के खिलाफ फाइनल मैच में ज्यादा रन नहीं बनाए। लेकिन 24 रन की छोटी पारी खेलकर उन्होंने आईपीएल में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया।
- Written By: संजय बिष्ट

प्रियांश आर्या (फोटो- सोशल मीडिया)
3 जून को आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। ये मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होगा। आरसीबी इस मुकाबले में जीत दर्ज कर 18 साल के सूखे को खत्म करना चाहेगी। वहीं, पंजाब किंग्स के युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने आईपीएल में नया रिकॉर्ड बना लिया है।
हांलाकि प्रियांश आर्या खिताबी मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ ज्यादा रन नहीं बना सके। उन्होंने इस मुकाबले में 19 गेंदों का सामना करते हुए 24 रन बनाए। इसके साथ ही वो आईपीएल में एक अपकैप्ड भारतीय बल्लेबाज के तौर पर एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
प्रियांश आर्या ने रचा इतिहास
आईपीएल 2025 फाइनल मैच में प्रियांश आर्या ने 24 रन की पारी खेलकर इस सीजन में 475 रन पूरे किए। अब वो आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बन चुके हैं। इस दौरान उन्होंने देवदत्त पाडिक्कल का रिकॉर्ड तोड़ा। देवदत्त ने साल 2020 के आईपीएल में कुल 473 रन बनाए थे।
सम्बंधित ख़बरें
RCB vs LSG: गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन, लखनऊ सुपर जायंट्स 146 रन पर ऑलआउट, रासिख डार को मिले चार विकेट
Ajinkya Rahane पर बढ़ा दबाव, KKR की खराब शुरुआत के बाद कप्तानी पर उठे सवाल
RCB vs LSG: क्या लखनऊ के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे विराट कोहली? प्लेइंग इलेवन में नहीं दी गई जगह
RCB vs LSG: बेंगलुरु ने जीता टॉस, लखनऊ पहले करेगी बल्लेबाजी; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी
- 475 रन- प्रियांश आर्या- 2025
- 473 रन- देवदत्त पाडिक्कल- 2020
- 439 रन- श्रेयस अय्यर- 2015
- 397 रन- तिलक वर्मा- 2022
- 391 रन- राहुल त्रिपाठी- 2017
पंजाब को जीत के लिए 191 की जरूरत
आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता। टॉस जीतकर उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने पंजाब किंग्स के सामने खिताबी मुकाबले में 190 रन का स्कोर खड़ा किया। अब पंजाब किंग्स को आईपीएल 2025 की ट्रॉफी को अपने पहले खिताब के लिए 191 रन बनाने होंगे।
पंजाब किंग्स और आरसीबी की प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल साल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेज़लवुड।
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, काइल जैमीसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
Priyansh arya became the highest run scorer in ipl uncapped player
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मीरारोड: फर्जी शादी का जाल, दूल्हे को बनाया शिकार, लाखों का माल लेकर फरार लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार
Apr 15, 2026 | 09:35 PMचीन की ‘ऑक्सीजन’ सप्लाई पर भारत-अमेरिका का पहरा; मलक्का में ट्रंप का बड़ा दांव, जिनपिंग की बढ़ी बेचैनी
Apr 15, 2026 | 09:33 PMIGI Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर बैग खोने से परेशान थी जर्मन लड़की, CISF जवानों ने मिनटों में किया कमाल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:32 PMRCB vs LSG: गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन, लखनऊ सुपर जायंट्स 146 रन पर ऑलआउट, रासिख डार को मिले चार विकेट
Apr 15, 2026 | 09:32 PMMulank 4 Prediction: 4,13, 22 और 31 तारीख को जन्में लोगों की खासियत जानिए, इनपर ख़ास कृपा होती है राहु की
Apr 15, 2026 | 09:30 PMबाबू की रोमांटिक इंग्लिश ने किया कमाल! प्रेमिका पंत बन गईं ‘गर्लफ्रेंड पंत’, नगर पालिका का अतरंगी आदेश वायरल
Apr 15, 2026 | 09:25 PMभाईंदर में खेल क्रांति की शुरुआत, 42 करोड़ के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और ऑडिटोरियम का भव्य लोकार्पण
Apr 15, 2026 | 09:23 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM













