प्रसिद्ध कृष्णा ( फोटो-सोशल मीडिया)
अहमदाबाद: आईपीएल 2025 में प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी धारदार गेंदबाजी से भारतीय टीम में फिर से जगह बनाने में कामयाब रहे। प्रसिद्ध कृष्णा ने इस आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम किया। कृष्णा को पर्पल कैप के साथ 10 लाख रुपये का पुरस्कार भी दिया गया।
प्रसिद्ध कृष्णा ने आईपीएल 2025 में 15 मैचों में 8.27 की इकॉनमी के साथ 25 विकेट लिए। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 41 रन देकर 4 विकेट रहा। इस दौरान उन्होंने 59 ओवर की गेंदबाजी की। प्रसिद्ध कृष्णा ने नूर अहमद को पीछे छोड़ते हुए पर्पल कैप का पुरस्कार जीता।
स्थान | खिलाड़ी | टीम | विकेट | मैच | ओवर | इकॉनमी |
---|---|---|---|---|---|---|
1 | प्रसिद्ध कृष्णा | GT | 25 | 15 | 59.0 | 8.27 |
2 | नूर अहमद | CSK | 24 | 14 | 50.0 | 8.16 |
3 | ट्रेंट बोल्ट | MI | 22 | 16 | 57.4 | 8.96 |
4 | जोश हेजलवुड | RCB | 21 | 11 | 40.0 | 8.30 |
5 | साई किशोर | GT | 19 | 15 | 42.3 | 9.24 |
6 | जसप्रीत बुमराह | MI | 18 | 12 | 47.2 | 6.67 |
7 | अर्शदीप सिंह | PBKS | 18 | 16 | 54.2 | 8.79 |
8 | वरुण चक्रवर्ती | KKR | 17 | 13 | 50.0 | 7.66 |
9 | वैभव अरोड़ा | KKR | 17 | 12 | 42.3 | 10.11 |
10 | पैट कमिंस | SRH | 16 | 14 | 49.4 | 9.06 |
प्रसिद्ध कृष्णा के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर नूर अहमद रहे। नूर ने 14 मैचों में 24 विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने 50 ओवर की गेंदबाजी की। नूर का इकॉनमी 8.16 का रहा। वहीं उसके बाद ट्रेंट बोल्ट और जोश हेजलवुड रहे। बोल्ट के नाम 22 और हेजलवुड के नाम 21 विकेट है। हेजलवुड ने गेंदबाजों में सबसे कम मुकाबले खेले हैं।
आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के पर 190 रन बनाए। जिसमें विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। उसके अलावा मयंक अग्रवाल ने 24, रजत पाटीदार ने 26, लियाम लिविंगस्टन ने 25, जितेश शर्मा ने 24 और रोमारियो शेपर्ड ने 17 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स 184 रन ही बना सकी और इस मुकाबले को 6 रनों से गंवा दिया। पंजाब के लिए शशांक सिंह ने नाबाद 61 रनों की पारी खेली। उसके अलावा जोश इंग्लिश ने 39, प्रभसिमरन सिंह ने 26 और प्रियांश ने 24 रन बनाए।