PM Modi ने मन की बात में खेलों में भारत की ऐतिहासिक सफलताओं को किया सलाम, 2025 को बताया गर्व का साल

PM Modi hails Indian Sports: 2025 में भारत ने खेलों में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की। पुरुष क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी, महिला टीम ने विश्व कप, और महिला ब्लाइंड टीम ने इतिहास रचा।
PM Modi hails Indian mens and womens cricketers
पीएम मोदी (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

PM Modi hails Indian mens and womens cricketers: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2025 में आखिरी बार 'मन की बात' के तहत देश को संबोधित किया। 'मन की बात' कार्यक्रम के इस 129वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने कहा कि 2025 ने हमें ऐसे कई पल दिए, जिस पर हर भारतीय को गर्व हुआ। अपने संबोधन में पीएम ने देश को 2025 में खेल के मैदान पर मिली बड़ी सफलताओं का जिक्र किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि साल 2025 खेल के लिहाज से एक यादगार साल रहा। हमारी पुरुष क्रिकेट टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार विश्व कप अपने नाम किया। भारत की बेटियों ने महिला ब्लाइंड टी20 विश्व कप जीतकर इतिहास रचा। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एशिया कप टी20 में भी तिरंगा शान से लहराया।

पैरा एथलीटों की भी प्रशंसा की

पीएम ने पैरा एथलीटों की प्रशंसा करते हुए कहा कि विश्व चैंपियनशिप में कई पदक जीतकर इन्होंने साबित किया कि कोई बाधा हौंसलों को नहीं रोक सकती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम गर्व से कह सकते हैं कि 2025 ने भारत को और अधिक आत्मविश्वास दिया है। 2026 में देश नई उम्मीदों और नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार है।

भारत ने 13 साल बाद जीता चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 9 मार्च 2025 को दुबई में न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। भारत ने 2013 के बाद ये खिताब जीता। महिला क्रिकेट टीम के लिए साल 2025 विशेष रहा। 2 नवंबर को भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना पहला विश्व कप खिताब जीता था।

महिला ब्लाइंड टीम ने जीता पहला वर्ल्ड कप खिताब

महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने पहला टी20 विश्व कप जीतकर इतिहास रचा। कोलंबो में खेले गए फाइनल में महिला ब्लाइंड टीम ने नेपाल को हराया था। वहीं 28 सितंबर को दुबई में खेले गए एशिया कप टी20 के फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। भारतीय हॉकी टीम ने भी इस साल एशिया कप हॉकी का खिताब जीता। इस साल मुक्केबाजी में भी महिला और पुरुष मुक्केबाजों ने अपना दबदबा बनाया। (IANS इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com