Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 15 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Phil Salt के नाम दर्ज हुए एक अनचाहा रिकॉर्ड, IPL में पहली गेंद पर सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले दुनिया के…

Phil Salt: फिल सॉल्ट आईपीएल 2026 में एक बार फिर पहली गेंद पर आउट हो गए और उन्होंने IPL इतिहास में पहली गेंद पर तीन बार आउट होने का अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Apr 10, 2026 | 10:20 PM

फिल सॉल्ट (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Phil Salt Dismissed in First Ball: आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में बेंगलुरु के ओपनर बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहली ही गेंद पर आउट होकर शर्मानाक रिकॉर्ड अपने नाम किया।

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में जोफ्रा आर्चर की पहली ही गेंद पर फुल करने के प्रयास में ध्रुव जुरेल को कैच थमा बैठे। इसके साथ ही वह आईपीएल के इतिहास में पहली गेंद पर तीन बार आउट हुए हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा पहली गेंद पर आउट होने का रिकॉर्ड भारत के पार्थिव पटेल के नाम है।

Phil Salt से ज्यादा बार पहली गेंद पर आउट होने वाले बल्लेबाज

आईपीएल इतिहास में पारी की पहली ही गेंद पर आउट होने का अनचाहा रिकॉर्ड भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल के नाम दर्ज है। पार्थिव ने अपने आईपीएल करियर में कुल 139 मैच खेले और इस दौरान वह चार बार पारी की पहली गेंद पर ही आउट हो गए। इस सूची में दूसरे स्थान पर चार बल्लेबाज शामिल हैं, जो तीन-तीन बार पारी की पहली गेंद पर आउट हुए हैं। इनमें ड्वेन स्मिथ, पृथ्वी शॉ, केएल राहुल और फिल सॉल्ट का नाम शामिल है।

सम्बंधित ख़बरें

IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में आया बुमराह-प्रसिद्ध का तूफान, इंग्लैंड 258 पर ढेर, RO-KO पर सबकी नजर

IND vs ENG 1st ODI: पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का ऐलान, जोस बटलर खेलेंगे 200वां मैच

Team India Coaching: गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव, एक सीनियर कोच के जाने की चर्चा तेज

Jos Buttler Record: धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के करीब जोस बटलर, रोहित शर्मा को भी छोड़ सकते हैं पीछे

IPL में एक पारी की पहली गेंद पर सबसे ज़्यादा बार आउट होने वाले बल्लेबाज

  • 4 – पार्थिव पटेल
  • 3 – ड्वेन स्मिथ
  • 3 – पृथ्वी शॉ
  • 3 – केएल राहुल
  • 3 – फिल सॉल्ट

फिल सॉल्ट ने आईपीएल में अपना पहला डक 24 अप्रैल 2023 को दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बनाया था। यह मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था, जहां वह पारी की तीसरी गेंद पर आउट हो गए थे। इसके बाद 2 मई 2023 को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए सॉल्ट पहली बार मैच की पहली ही गेंद पर आउट हुए। इस मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने उन्हें गोल्डन डक पर पवेलियन भेजा।

यह भी पढ़ें: Mukul Choudhary ने रचा इतिहास, IPL में ड्वेन ब्रावो की बराबरी करते हुए किया ये बड़ा कारनामा

उसके बाद 8 अप्रैल 2024 को एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला, जब चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने सॉल्ट को मैच की पहली ही गेंद पर आउट कर दिया। उस समय सॉल्ट कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे थे।

IPL में पहली गेंद पर Phil Salt को आउट करने वाले बॉलर

टीम गेंदबाज आउट होने का तरीका फील्डर विरोधी टीम स्थान तारीख
दिल्ली कैपिटल्स मोहम्मद शमी कैच आउट डेविड मिलर गुजरात टाइटंस अहमदाबाद 2 मई 2023
कोलकाता नाइट राइडर्स तुषार देशपांडे कैच आउट रवींद्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई 8 अप्रैल 2024
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जोफ्रा आर्चर कैच आउट ध्रुव जुरेल राजस्थान रॉयल्स गुवाहाटी 10 अप्रैल 2026

Phil salt three times dismissed on first ball of an innings in ipl

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 10, 2026 | 10:18 PM

Topics:  

  • Cricket
  • Indian Premier League
  • IPL 2027
  • Royal Challengers Bengaluru

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.