-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Phil Salt T20 Century Records In 39 Balls Breaks World Record Becomes 1st Player
फिल साल्ट की तूफानी पारी: 39 गेंदों में शतक जड़कर रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका को 146 रनों से चटाई धूल
- Written By: सौरभ शर्मा
इंग्लैंड के धुरंधर बल्लेबाज Phil Salt ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तूफानी पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने मात्र 39 गेंदों में शतक जड़कर नया रिकॉर्ड बनाया।

फिल साल्ट की तूफानी पारी (फोटो- सोशल मीडिया)
Phil Salt T20 century in 39 balls: इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने शुक्रवार देर रात मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक अविश्वसनीय पारी खेलकर इतिहास रच दिया। उन्होंने महज 39 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर न सिर्फ इंग्लैंड की ओर से सबसे तेज टी20 शतक बनाने का नया रिकॉर्ड कायम किया, बल्कि अपनी टीम को 300 के पार पहुंचाकर सीरीज में 1-1 की बराबरी भी दिलाई। साल्ट की इस ऐतिहासिक पारी की बदौलत इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 146 रनों के विशाल अंतर से हराया। यह टी-20 मैच में रिकॉर्ड बना है कि किसी टीम ने 300 रन का स्कोर पार कर तीसरी टीम बन गई है।
तेजी से शतक का नया रिकॉर्ड
साल्ट ने अपनी पारी की शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए। उन्होंने गेंदबाजों पर कहर बरपाते हुए केवल 39 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया, जो कि इंग्लैंड के लिए अब तक का सबसे तेज टी20 शतक है। इस मामले में उन्होंने लियाम लिविंगस्टोन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जिन्होंने 2021 में पाकिस्तान के खिलाफ 42 गेंदों में शतक लगाया था। साल्ट की इस पारी ने साबित कर दिया कि वह छोटे प्रारूप में कितनी घातक बल्लेबाजी कर सकते हैं।
रिकॉर्ड-तोड़ पारी और विशाल स्कोर
फिल साल्ट ने 60 गेंदों का सामना करते हुए 8 छक्कों और 15 चौकों की मदद से नाबाद 141 रन बनाए। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भी इंग्लिश बल्लेबाज द्वारा बनाई गई सबसे बड़ी पारी है। दिलचस्प बात यह है कि इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर भी खुद फिल साल्ट का ही नाम है, जिन्होंने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 119 रन बनाए थे। उनके अलावा जोस बटलर ने भी 30 गेंदों में 83 रनों की तेज-तर्रार पारी खेली, जिसमें 7 छक्के और 8 चौके शामिल थे। इन दोनों की विस्फोटक पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट खोकर 304 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़े स्कोर में से एक है। टीम के लिए जैकेब बैथेल ने 26 और कप्तान हैरी ब्रूक ने 41 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन : अध्यक्ष जावेद अहमद किताब सस्पेंड, 8-0 से पारित हुआ निलंबन प्रस्ताव
बेन स्टोक्स ने नाइट क्लब विवाद पर तोड़ी चुप्पी, गलती मानते हुए साथी खिलाड़ियों से मांगी माफी
JPL फाइनल के दौरान रांची में बड़ा हादसा, स्टेडियम के गेट पर भगदड़ में कई घायल, फैंस ने की तोड़फोड़
IND vs ENG: भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, इस धाकड़ खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
साउथ अफ्रीका की खराब शुरुआत और हार
305 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम पूरी तरह से बिखर गई। इंग्लैंड के गेंदबाजों की धारदार गेंदबाजी के सामने मेहमान टीम के बल्लेबाज टिक नहीं पाए। कप्तान एडन मार्करम ने जरूर 20 गेंदों में 41 रन बनाकर कुछ संघर्ष दिखाया, जबकि ब्योर्न फोर्टुइन ने 32 रन बनाए। लेकिन इन पारियों के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया और पूरी टीम महज 16.1 ओवरों में 158 रन पर ही ढेर हो गई।
इंग्लैंड के गेंदबाजों का जलवा
इंग्लैंड की जीत में गेंदबाजों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। वहीं, सैम कर्रन, लियाम डॉसन और विल जैक्स ने 2-2 विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी।
यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की ‘अग्निपरीक्षा’, कोच ने बताया क्या है रणनीति
इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। सीरीज का निर्णायक और आखिरी मैच 14 सितंबर को नॉटिंघम में खेला जाएगा, जहां दोनों टीमें सीरीज पर कब्जा करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाएंगी। फिल साल्ट की यह पारी क्रिकेट प्रेमियों को लंबे समय तक याद रहेगी और निश्चित रूप से उन्होंने इस मैच को यादगार बना दिया।
Phil salt t20 century records in 39 balls breaks world record becomes 1st player
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
समुद्र से आसमान तक कांपेंगे दुश्मन! ‘मन की बात’ में PM मोदी ने गिनाई देश की उपलब्धियां, कही ये बड़ी बात
Jun 28, 2026 | 12:03 PMजौनपुर के कपड़ा शोरूम में भीषण अग्निकांड: शॉर्ट सर्किट से मची तबाही; घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू
Jun 28, 2026 | 11:44 AMICC का बड़ा एलान! महिला T20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए इन 8 टीमों को मिली सीधी एंट्री, देखें पूरी लिस्ट
Jun 28, 2026 | 11:32 AM‘मुझे कमरे में बंद कर दिया गया’, फीस मांगना पड़ा भारी! मिर्जापुर फिल्म के इस एक्टर ने किया खुलासा
Jun 28, 2026 | 11:31 AMकवच-14.0 अभियान का असर, राजधानी में 16 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों के नशे का खुलासा
Jun 28, 2026 | 11:30 AMअयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने एक साथ आठों आरोपियों के घर पर मारा छापा
Jun 28, 2026 | 11:26 AMFood For Skin: बढ़ती उम्र और फाइन लाइन्स को रोकना चाहते हैं, तो डाइट में शामिल करें ये 5 देसी सुपरफूड्स
Jun 28, 2026 | 11:23 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM














