साउथ अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से ये खिलाड़ी हुए बाहर

England vs South Africa, T20I Series: साउथ अफ्रीका को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में बड़ा झटका लगा है। लुंगी एनगिडी और केशव महाराज चोट के कारण बाहर हो गए हैं, जबकि डेविड मिलर पहले ही बाहर थे।
south africa
Updated on

England vs South Africa: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज के दौरान साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका लगा है। साउथ अफ्रीका के मुख्य तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी सीरीज से बाहर हो गए हैं। वहीं स्टार स्पिनर केशव महाराज भी चोट के कारण पहले मैच से बाहर हो गए थे।

साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों के लिए इंजरी की समस्या दिन ब दिन बढ़ते ही जा रही है। कार्डिफ में बुधवार को खेले गए पहले टी20 मैच से पहले दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज चोटिल हो गए। अभ्यास के दौरान उनके ग्रोइन में चोट लग गई। जिसके बाद उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया।

महाराज की जगह कार्बिन बॉश को किया गया शामिल

इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला जीतने के बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने कहा कि केशव महाराज पहले टी20 में खेलने वाले थे। लेकिन वो चोटिल हो गए और उनकी जगह कॉर्बिन बॉश को प्लेइंग में शामिल किया गया। वहीं लुंगी एनगिडी चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं।

लुगी एनगिडी चोट के कारण हुए बाहर

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी के रूप में टीम को दूसरा झटका लगा। वो दाहिनी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण आधिकारिक तौर पर इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गया है। एनगिडी गुरुवार को साउथ अफ्रीका लौट जाएंगे। एनगिडी की जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर को टीम में शमिल किया गया है। बर्गर दूसरे टी20 से पहले टीम से जुड़ जाएंगे।

डेविड मिलर पहले ही सीरीज से हुए थे बाहर

इससे पहले दिग्गज बल्लेबाज डेविड मिलर भी टी20 सीरीज से बाहर हो गए थे। मिलर 'दं हड्रेड' के दौरान इंजर्ड हो गए थे। मिलर के रिप्लेसमेंट के रूप में किसी बल्लेबाज के नाम की घोषणा नहीं की गई है। अफ्रीका के लिए चोटिल खिलाड़ियों की संख्या बढ़ते जा रही है।

पहले टी20 मुकाबले का हाल

बुधवार को इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया मैच बारिश से बुरी तरह प्रभावित रहा। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 7.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाए थे कि बारिश आ गई। लंबे इंतजार के बावजूद बारिश के नहीं रुकने पर डकवर्थ लुईस नियम के तहत इंग्लैंड को जीत के लिए 5 ओवर में 69 रन का लक्ष्य दिया गया। इंग्लैंड 5 ओवर में 5 विकेट पर 54 रन बना सकी और 14 रन से मैच हार गई। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live
navbharatlive.com