Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PSL 2025 पर लगी रोक…PCB ने टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल के लिए किया स्थगित

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शुक्रवार को पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया। इससे पहले बीसीसीआई ने भी आईपीएल को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: May 09, 2025 | 10:04 PM

पीएसएल (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और पाकिस्तान के बीच माहौल दिन ब दिन खराब होते जा रहा है। युद्ध की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शुक्रवार को पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा की है। यूएई में पहले इस टूर्नामेंट को करवाने का विचार किया गया था लेकिन उन्होंने इस टूर्नामेंट को आयोजित करने से मना कर दिया था।

इससे कुछ घंटे पहले ही घोषणा की गई थी कि भारत के साथ चल रहे सैन्य संघर्ष के कारण टी20 टूर्नामेंट को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में स्थानांतरित कर दिया गया है। लेकिन यूएई ने इस टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर हामी नहीं भरी। जिसके बाद पाकिस्तान सुपर लीग को अनिश्चतकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।  बीसीसीआई ने भी सीमा पर जारी तनाव को देखते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के शेष मुकाबलों को फिलहाल एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है।

पीसीबी ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि यह निर्णय प्रधानमंत्री मियां मुहम्मद शहबाज शरीफ से मिली सलाह के अनुसार लिया गया है। इस समय राष्ट्रीय भावनाएं पाकिस्तान की संप्रभुता की रक्षा में जुटे हमारे सशस्त्र बलों की बहादुरी पर केंद्रित हैं। बयान में आगे कहा गया कि  पीसीबी और उसके खिलाड़ी शहीदों के परिवारों और राष्ट्र की रक्षा करने वाले हमारे सुरक्षाकर्मियों के साथ एकजुटता में खड़े हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?

हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर

Women’s T20 World Cup: राधा यादव ने बरपाया कहर, धारदार गेंदबाजी से भारत ने बांग्लादेश को 136 पर समेटा

झारखंड प्रीमियर लीग: छोटा नागपुर रॉयल्स बनी चैंपियन, फाइनल मुकाबले में जमशेदपुर स्टीलर्स को 7 विकेट से हराया

पाकिस्तान को अब UAE ने दिया करारा झटका, दुबई ने PSL के मैचों की मेजबानी से किया इनकार

BCCI ने एक सप्ताह के लिए स्थगित किया टूर्नामेंट

IPL 2025 को तत्काल प्रभाव से एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने शुक्रवार दोपहर एक आधिकारिक बयान जारी करके दी है। उन्होंने कहा कि नया शेड्यूल और वेन्यू तय करने से पहले सभी संबंधित अधिकारियों और हितधारकों से चर्चा की जाएगी। यह फैसला IPL गवर्निंग काउंसिल द्वारा पूरी सोच-विचार और चर्चा के बाद लिया गया है।

इस बैठक में फ्रेंचाइज़ियों, खिलाड़ियों, प्रसारकों, प्रायोजकों और प्रशंसकों की चिंताओं और सुझावों को गंभीरता से सुना गया। उन्होंने कहा कि BCCI को भारतीय सेना की क्षमता और तैयारियों पर पूरा भरोसा है, लेकिन बोर्ड ने सभी पक्षों के हित में यह निर्णय लेना उचित समझा।

Pcb postpones pakistan super league indefinitely

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 09, 2025 | 09:52 PM

Topics:  

  • Cricket
  • IPL 2027
  • Pakistan Cricket Board
  • Pakistan Super League

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.