-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Narendra Modi Cricket Stadium Pitch Report Mi Vs Pbks Ipl 2025 Qualifier 2
MI vs PBKS: अहमदाबाद क्वालीफायर 2 के लिए तैयार, पंजाब और मुंबई आमने-सामने, जानिए पिच रिपोर्ट व संभावित प्लेइंग XI
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
क्वालीफायर 2 में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने सामने हैं। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। मुकाबले में कैसा होगा पिच का मिजाज? आइए जान लेते हैं।

आईपीएल 2025 में 1 जून को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच क्वालीफायर 2 का मुकाबला खेला जाना है।अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में ये मुकाबला खेला जाना है। एक तरफ पंजाब किंग्स अपना पिछला मुकाबला आरसीबी से हारी, तो वहीं, मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस को करारी शिकस्त देकर यहां तक का सफर पूरा किया। ऐसे में क्वालीफायर 2 मुकाबले का मुकाबला रोमांचक होगा, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है।
इससे पहले दोनों टीमों के बीच 26 मई को भिंड़ंत हुए थी। ये मैच जयपुर के सवाई मान सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई को तीन विकेट शिकस्त दी। बता दें कि पंजाब किंग्स लीग स्टेज के 14 मुकाबलों में से 9 में जीत दर्ज कर चुकी है। पंजाब किंग्स ने पॉइंट्स टेबल को टॉप करते हुए क्वालीफायर 1 में प्रवेश किया था। लेकिन वो इस मैच में आरसीबी के खिलाफ पंजाब किंग्स बड़े अंतर से हार गई।
वहीं, मुंबई इंडियंस अपना पिछला मुकाबला गुजरात टाइटंस से जीती है। इस अहम एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात को मुंबई ने 20 रन के अंतर से मात दी। जिसके बाद मुंबई ने क्वालीफायर 2 मुकाबले में जगह बनाई। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में अब अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट के बारे में जान लेते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG: आखिरी टी20 में बड़ा बदलाव! वैभव सूर्यवंशी ड्रॉप, श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
गौतम गंभीर की होगी छुट्टी? इंग्लैंड में शर्मनाक हार के बाद एक्शन में BCCI, इस दिग्गज खिलाड़ी पर भी गिरेगी गाज!
9 विकेट की इंग्लैंड से हार के बाद बोले कप्तान श्रेयस अय्यर- प्लान अच्छा था, लेकिन मैदान पर…
IND vs ENG T20: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर उठे सवाल, लगातार 5 T20 हार के साथ बना शर्मनाक रिकॉर्ड
पिच रिपोर्ट
दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों की दोस्त मानी जाती है। इस मैदान पर अक्सर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखे गए हैं। मैच के बीच में स्पिनर्स को मदद भी मिलती है। जो भी टीम क्वालीफायर 2 में टॉस जीतेगी, वो पहले गेंदबाजी करना चाहेगी। इसके पीछे का कारण आईपीएल का शाम में खेला जाना है।
बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए लक्ष्य का पीछा करना आसान हो जाता है। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में 200 से उपर का स्कोर फाइटिंग टोटल माना जाता है। इस मैदान पर कुल 41 आईपीएल के मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान 20 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। वहीं, बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 21 बार मैच अपने नाम किया है।
MI और PBKS के बीच फाइनल की जंग, कौन मारेगा बाजी, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, मिशेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, रिचर्ड ग्लीसन।
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), जोश इंग्लिस, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, काइल जैमीसन, अर्शदीप सिंह।
Narendra modi cricket stadium pitch report mi vs pbks ipl 2025 qualifier 2
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बुरहानपुर : मोमबत्तियों की रोशनी में फूटा किसानों का गुस्सा, पांगरी बांध प्रभावितों का ‘अंधेरा भगाओ आंदोलन’
Jul 15, 2026 | 02:42 PMभंडारा जिला सहकारी बैंक ने फसल ऋण वितरण में बनाया रिकॉर्ड, लक्ष्य का 102% हासिल
Jul 15, 2026 | 02:35 PMबांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PMगर्मी की महंगाई के बाद मानसून में सस्ती हुई हवाई यात्रा; दिल्ली-मुंबई रूट के किराये में 60% से ज्यादा की कटौती
Jul 15, 2026 | 02:30 PMकोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PMदूसरे वनडे से पहले इरफान पठान की सलाह, बोले- भारतीय टीम को प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं करना चाहिए
Jul 15, 2026 | 02:27 PMJapan Gold Reserve: समंदर में 700 मीटर नीचे मिला सोने का विशाल खजाना, चट्टानों में है अपार भंडार
Jul 15, 2026 | 02:25 PMवीडियो गैलरी

‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM














