पहलगाम हमले के बाद भारत की सख्त कार्रवाई, शोएब अख्तर समेत कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल्स को किया बैन
पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। अब भारत में पाकिस्तान का यूट्यूब चैनल नहीं दिखेगा। इसमें कई क्रिकेटरों के चैनल के साथ-साथ कुछ न्यूज चैनल्स भी शामिल हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
शोएब अख्तर (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारत में कुछ दिन पहले हुए आतंकी हमले के बाद सरकार पूरी तरह से एक्शन में है। हमले के बाद दोनों देशों में तनातनी का माहौल है। ऐसे में सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और एक्शन लिया है। भारत सरकार ने कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को देश में बैन कर दिया है। इस फैसले के बाद कई पाकिस्तानी क्रिकेटरों के यूट्यूब चैनल अब भारत में नहीं दिखाई देंगे। शोएब अख्तर, आरज़ू काज़मी और सैयद मुज़म्मिल शाह जैसे पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को बैन कर दिया गया है।
भारत सरकार की तरफ से एक्शन लिए जाने के बाद यूट्यूब पर पाकिस्तानी चैनलों को सर्च करने पर कुछ टेक्सट लिखा आ रहा है। इसमें टेस्ट में लिखा आ रहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित सरकार के आदेश के कारण यह कंटेंट मौजूदा वक्त में इस देश में उपलब्ध नहीं है। सरकारी निष्कासन अनुरोधों के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया Google पारदर्शिता रिपोर्ट (transparencyreport.google.com) पर जाएं।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
सीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, लॉन्च पर लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
इसके साथ ही पाकिस्तान के कुछ न्यूज चैनल के यूट्यूब पेज को भी भारत में बैन कर दिया गया है। जिसमें जीओ न्यूज, समा टीवी, डॉन न्यूज, बोल न्यूज जैसे कई चैनल शामिल है।
भारत में अब प्रतिबंधित पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों की सूची
- सवेरा पाशा (@ SaweraPasha1)
- सीबीए – अरसलान नसीर (@arsalancba)
- रिज़वान हैदर (@RizwanHaider1)
- वासे हबीब (@WasayHabib)
- तनवीर सेज (@TanvirSays)
- आप का मोहसिन अली (@AapkaMohsinAli)
- बासित अली (@BasitAliShow)
- शोएब अख्तर (@ShoaibAkhtar100mph)
- मुहम्मद फुरकान भट्टी (@Furqan.Bhatti)
- बीबीएन स्पोर्ट्स (@BBNSPORT)
- सना अमजद (@SanaAmjad)
- आरज़ू काज़मी (@ArzooKazmi)
- कॉट बिहाइंड (@CaughtBehindShow)
- स्पोर्ट्स सेंट्रल वाई डीआरएम (@SportsCentralOfficial)
- ए स्पोर्ट्स (@ASportspk)
- हसना मना है (@GeoHasnaManaHa)
- हाऊ डज इट वर्क पॉडकास्ट (@hdiwpodcast)
- एआरवाई न्यूज (@ArynewsTvofficial)
- डॉन न्यूज़ (@dawnnewspak)
- बीओएल न्यूज़ (@BOLNewsofficial)
- SAMAA टीवी (@Samaatv)
- सामा स्पोर्ट्स (@SamaaSports)
- जियो न्यूज (@geonews)
- जियो सुपर (@GeoSuper)
- सैयद मुज़म्मिल ऑफिशियल (@syedmuzammilofficial7067)
- मुजम्मिल स्पीक्स (@muzammilspeaks)
- द पाकिस्तान रेफरेंस (@ThePakistanExperience)
- रफ़्तार स्पोर्ट्स (@raftarsports)
- उज़ैर क्रिकेट (@UzairCricket786)
- रफ़्तार (@raftartv)
- रफ़्तार नाउ (@RaftarNow)
- जीएनएन (@gnnhdofficial)
- उमर चीमा एक्सक्लूसिव (@UmarCheemaExclusive)
- अस्मा शिराज़ी (@AsmaShiraziofficial)
- मुनीब फारूक (@muneebfarooqofficial)
- सुनो न्यूज एचडी (@SUNONewsHD)
- रज़ी नामा (@razinaama)
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
गृह मंत्रालय की सिफारिशों पर भारत सरकार ने सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और झूठे और भ्रामक बातें और गलत सूचना प्रसारित करने के खिलाफ एक्शन लेते हुए पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर बैन लगाया है।
