पाकिस्तानी पत्रकार की इंग्लिश सुनकर हैरान रह गए बेन स्टोक्स, वीडियो में देखिए रिएक्शन
तीसरे टेस्ट मुकाबले से पहले पाकिस्तानी रिपोर्टर ने कुछ इस तरह से बेन स्टोक्स से सवाल पुछ कि वह समझ ही नहीं पाए। उन्हें पत्रकार की अंग्रेजी समझने में काफी दिक्कत हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- Written By: मृणाल पाठक
बेन स्टोक्स (सौजन्यः सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर है। तीसरा टेस्ट मैच 24 अक्टूबर से रावलपिंडी में शुरू हुआ है। इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने एक पाकिस्तानी रिपोर्टर के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें एक पाकिस्तानी पत्रकार की आधी-अधूरी अंग्रेजी सुनकर स्टोक्स अपना सिर खुजाते रह गए।
दरअसल, पाकिस्तानी रिपोर्टर ने कुछ इस तरह सवाल पुछे कि खुद बेन स्टोक्स भी उसे समझ नहीं पाए। उन्हें पत्रकार की अंग्रेजी समझने में काफी दिक्कत हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिससे फैंस देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
It’s a Simple Question Ben Stokes ki overacting ka 10 Kaatopic.twitter.com/42Vsb2iowL — ٰImran Siddique (@imransiddique89) October 23, 2024
सम्बंधित ख़बरें
Chutney Recipes: खाने का स्वाद दोगुना कर देंगी ये 5 चटपटी और तीखी चटनियां
823 वोटर्स के फैसले की बारी: महायुति का 580+ वोटों का दावा; बचत भवन में 4 टेबलों पर होगी नागपुर सीट की मतगणना
नीमच: बंगरेड में लोकार्पण कार्यक्रम में हंगामा, भाजपा विधायक ओमप्रकाश सकलेचा के विरोध में लगे चोर-चोर के नारे
India Passport की ताकत: हेनले इंडेक्स 2026 में भारत 80वें पायदान पर, 56 देशों में बिना वीजा एंट्री
पाकिस्तानी पत्रकार की अंग्रेजी सुन बेन स्टोक्स दंग रह गए पाकिस्तानी पत्रकार ने खुद के द्वारा गढ़े गए शब्दों को मिलाकर इंग्लिश टीम के कप्तान से सवाल पूछे। इस दौरान बेन स्टोक्स को कुछ समझ नहीं आया। उन्होंने सॉरी कहा, जिसके बाद इस पत्रकार ने अपनी बात दो से तीन बार दोहराई लेकिन ये बातें स्टोक्स के सिर के ऊपर से उड़ गईं। एक बार तो वह काफी असहज हो गए। हालांकि तीसरी बार जब उनसे सवाल पूछा गया तो वह अपनी समझ के हिसाब से जवाब देने लगे।
दरअसल, पाकिस्तानी पत्रकार बेन स्टोक्स से पूछना चाहता था कि जैसे इंग्लैंड ने मुल्तान में पहले टेस्ट में 823 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, क्या इंग्लैंड एक बार फिर ये कमाल दोहरा पाएगा। उस मैच में पाकिस्तान पूरी तरह से मुकाबले से बाहर हो गया था, तो क्या इंग्लैंड एक बार फिर उसी इरादे से रावलपिंडी में उतरने वाला है। हालांकि, बेन स्टोक्स को उनकी अंग्रेजी बिल्कुल भी समझ नहीं आई। जिसके बाद पत्रकार ने अपने सवाल को दो-तीन बार दोहराया। जिसके बाद वह समझ पाए और जवाब देने लगे।
यह भी पढ़ें- विराट कोहली और टिम साउदी के बीच हुई हाथापाई? जानिए क्यों भिड़ गए दोनों दिग्गज, देखें वीडियो
जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। जहां इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 267 रन बानाए हैं। जबकि पाकिस्तान खबर लिखे जाने तक 91 रन से पीछे है।
