IND vs PAK: मैच से पहले भारत के फैन राम बाबू ने पाक की कर दी घनघोर बेइज्जती, चाचा पाकिस्तानी की बोलती बंद
India vs Pakistan: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मैच कुछ घंटों में कोलंबो में भारत-पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। मुकाबले से पहले भारतीय फैंस ने एक पाकिस्तानी फैन को करारा जवाब दिया।
- Written By: संजय बिष्ट
भारत बनाम पाकिस्तान (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs PAK, T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सबसे बड़े मुकाबले से पहले भारत और पाकिस्तान की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दोनों टीमें मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं और फैंस को एक और रोमांचक मैच का इंतजार है। इस हाई वोल्टेज मुकाबले से पहले माहौल और भी गर्म हो गया जब पाकिस्तान के एक चर्चित फैन, जिन्हें ‘पाकिस्तानी चाचा’ कहा जाता है, ने भारत और भारतीय सुपर फैंस को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
कोलंबो में खेले जाने वाले इस मैच से पहले पाकिस्तानी चाचा ने सचिन तेंदुलकर के सुपर फैन सुधीर बाबू और महेंद्र सिंह धोनी के फैन राम बाबू का नाम लेते हुए भारत पर निशाना साधा। उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। इसके जवाब में पहले राम बाबू ने एक वीडियो जारी कर कड़ी प्रतिक्रिया दी। बाद में कोलंबो में मौजूद सुधीर बाबू ने भी सामने आकर उन्हें जवाब दिया। दोनों भारतीय फैंस की प्रतिक्रिया के बाद माहौल बदल गया और पाकिस्तानी चाचा की बयानबाजी पर विराम लग गया। यह घटनाक्रम सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।
🚨 Fight between India-Pakistan fans: 🇵🇰 Chacha Pakistan, a Pakistan cricket team’s super fan had called 🇮🇳 Indian cricket team’s super fan Sudhir Gautam a ‘bhikhari’ (beggar) …because the latter gets match tickets and other expenses covered by the BCCI. pic.twitter.com/3ItUi8bBWu — Wren (@vyomanaut02) February 15, 2026
सम्बंधित ख़बरें
T20 World Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 5 नए चेहरों की स्क्वॉड में एंट्री; इस दिन होगा IND-PAK महामुकाबला
महिला T20 World Cup के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स को मिली कमान, स्टार तेज गेंदबाज बाहर
देश के लिए 37 साल में संन्यास से की वापसी, T20 World Cup से पहले इस खिलाड़ी ने जीता करोड़ों फैंस का दिल
T20 World Cup के लिए स्क्वॉड का ऐलान, इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी की चमकी किस्मत, अब इस टीम से खेलेगा वर्ल्ड कप
रिकॉर्ड भी भारत के पक्ष में
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास पर नजर डालें तो आंकड़े टीम इंडिया के पक्ष में हैं। पाकिस्तान अब तक इस टूर्नामेंट में भारत को सिर्फ एक बार ही हरा सका है, जबकि उसे सात मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में भारतीय टीम इस मजबूत रिकॉर्ड को कायम रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी। दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम भी पलटवार करने के लिए पूरी तैयारी के साथ आएगी।
ये भी पढ़ें: मैदान व स्टैंड्स में रुसवाई, मोहसिन नकवी के अरमानों पर फिरेगा पानी, दुनिया के सामने हंसी का पात्र बनेगा पाक
दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और वाशिंगटन सुंदर।
पाकिस्तान: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक, फखर जमान, नसीम शाह, सलमान मिर्जा और ख्वाजा नफे।
