सिर्फ भारत ही नहीं, इस टीम के खिलाफ भी 'जीरो' है पाकिस्तान का रिकॉर्ड, जीत के लिए तरसती है पड़ोसी टीम

T20 WC 2026: टी20 विश्व कप में पाकिस्तान को भारत ही नहीं, एक और टीम से हर बार हार मिली है। इस टीम के खिलाफ पाक अब तक एक भी मैच नहीं जीत सका। पूरी खबर पढ़ें।
पाकिस्तान की किस्मत का फैसला कोलंबो में! अगर बारिश ने धोया मैच, तो बिना खेले ही वर्ल्ड कप से बाहर होगा PAK
पाकिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान की राइवलरी सबसे चर्चित मुकाबलों में गिनी जाती है। इस टक्कर में भारत का पलड़ा हमेशा भारी रहा है। मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक भारत ने पाकिस्तान को 8-1 से पीछे छोड़ रखा है। हालिया मुकाबले में भी टीम इंडिया ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए 67 रन से जीत दर्ज की।

हालांकि, सिर्फ भारत ही नहीं, एक और टीम है जिसके खिलाफ पाकिस्तान टी20 विश्व कप में अब तक जीत का स्वाद नहीं चख सका है। हर बार आमना-सामना होने पर नतीजा पाकिस्तान के खिलाफ ही गया है।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ पाकिस्तान का खराब रिकॉर्ड

टी20 विश्व कप इतिहास में इंग्लैंड ने पाकिस्तान पर पूरी तरह दबदबा बनाया है। दोनों टीमों के बीच अब तक चार मुकाबले खेले गए हैं और हर बार इंग्लैंड ने बाजी मारी है। पहली भिड़ंत 2009 में हुई थी, जब इंग्लैंड ने 48 रन से जीत दर्ज की। इसके बाद 2010 में ब्रिजटाउन में खेले गए मैच में भी इंग्लैंड ने 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। 2022 के टूर्नामेंट में दोनों टीमें फिर आमने-सामने आईं और तब भी इंग्लिश टीम ने 5 विकेट से जीत हासिल की।

2026 संस्करण में भी जब दोनों टीमें टकराईं तो मैच रोमांचक रहा, लेकिन अंत में नतीजा वही निकला। पाकिस्तान को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा और इंग्लैंड ने अपना अजेय रिकॉर्ड कायम रखा।

हैरी ब्रूक का शतक बना अंतर

सुपर 8 के अहम मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 51 गेंदों में 100 रन बनाए और टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। उनकी पारी ने मैच का रुख पलट दिया और पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। ब्रूक के आउट होने के बाद इंग्लैंड की पारी थोड़ी डगमगाई, लेकिन अंततः टीम ने 2 विकेट से लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने न सिर्फ सेमीफाइनल में जगह बनाई, बल्कि पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप में अपना अटूट रिकॉर्ड भी बरकरार रखा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com