महिला वनडे में पाकिस्तान ने पहली बार किया ऐसा कारनामा, कोलंबो में भारत को ऑलआउट कर रचा इतिहास

India all out for first time in ODI vs PAK Women: महिला वनडे में पहली बार भारतीय महिला टीम को पाकिस्तान ऑलआउट करने में सफल रही है। दोनों टीमें के बीच अब तक 12 वनडे मुकाबले खेले गए हैं।
महिला वनडे में पाकिस्तान ने पहली बार किया ऐसा कारनामा, कोलंबो में भारत को ऑलआउट कर रचा इतिहास
पाकिस्तान महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pakistan Womens get India all out for first time: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के छठे मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 88 रनों से हराकर मुकाबले को आसानी से जीत लिया। हालांकि, हार के बाद भी पाकिस्तान की महिला टीम ने एक बड़ा कारनामा कर दिया। पाकिस्तान की टीम ने पहली बार महिला वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम को ऑलआउट करने में सफल रही है।

कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में चल रहे 50 ओवर के इस मैच में, फातिमा सना की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम ने भारत को 50 ओवरों में 247 रनों पर ढेर कर दिया। महिला वनडे में यह पहली बार है जब कोई पाकिस्तानी टीम सभी 10 भारतीय बल्लेबाजों को आउट करने में कामयाब रही है। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 11 वनडे मैचों में, पाकिस्तान कभी भी 9 से ज़्यादा भारतीय बल्लेबाजों को आउट नहीं कर पाया है। लेकिन इस मैच में भारत को ऑलआउट करके यह उपलब्धि हासिल की है।

पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय मैचों में भारतीय महिला टीम का कुल स्कोर

स्कोर ओवर विजेता अंतर स्थल (वेन्यू) वर्ष
289/2 50 भारत 193 रन से कराची 2005
95/0 17.3 भारत 10 विकेट से कराची 2006
239/9 50 भारत 80 रन से जयपुर 2006
244/7 50 भारत 103 रन से जयपुर 2006
275/7 50 भारत 182 रन से कुरुनेगाला 2008
283/3 50 भारत 207 रन से डाम्बुला 2008
58/0 10 भारत 10 विकेट से बावरल 2009
195/4 46 भारत 6 विकेट से कटक 2013
70/3 22.3 भारत 7 विकेट से कोलंबो (PSS) 2017
169/9 50 भारत 95 रन से डर्बी 2017
244/7 50 भारत 107 रन से माउंट माउंगानुई 2022
247/10 50 भारत 88 रन से कोलंबो (RPS) 2025

मुकाबले का हाल

पाकिस्तान की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने सभी विकेट खोकर 247 रन बनाए। भारत के लिए प्रतिका रावल ने 31, स्मृति मंधाना ने 23, हरलीन देओल ने 46, हरमनप्रीत कौर ने 19, जेमिमा रोड्रिग्स ने 32, दीप्ति शर्मा ने 25, स्नेह राणा ने 20 और ऋचा घोष ने नाबाद 35 रनों की पारी खेली। वहीं पाकिस्तान के लिए डायना बेग ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए। उसके अलावा सादिया इकबाल ने 2, फातिमा सना ने 2 विकेट चटकाए।

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की महिला टीम 159 रनों पर ही ढेर हो गई। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन सिदरा अमीन ने बनाए। सिदरा अमीन ने 81 रनों की पारी खेली। उसके अलावा नतालिया परवेज ने 33 और सिद्रा नवाज ने 14 रन बनाए। इन तीन बैटरों के अलावा कोई बैटर दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी। भारत के लिए क्रांति गौड़ ने 3, दीप्ति शर्मा ने 3 और स्नेह राणा ने 3 विकेट चटकाए। भारत ने इस मुकाबले को 88 रनों से जीतकर वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com