भारत के खिलाफ जो खिलाड़ी रहे फ्लॉप, फिर क्यों सलमान आगा उन्हीं पाकिस्तानी खिलाड़ियों की कर रहे जमकर तारीफ?
PAK vs NAM: नामीबिया पर जीत के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टीम के स्पिन गेंदबाजों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि मैच में जीत दिलाने में स्पिनर्स की भूमिका सबसे अहम रही।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा (फोटो- सोशल मीडिया)
PAK vs NAM, T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ मिली 102 रन की बड़ी जीत के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टीम के प्रदर्शन को संपूर्ण बताया है। भारत के खिलाफ भारी हार के बाद यह जीत पाकिस्तान के लिए मनोबल बढ़ाने वाली रही। इस मुकाबले में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसकी बदौलत टीम टूर्नामेंट के अगले चरण में जगह बनाने में सफल रही।
पाकिस्तान की जीत में साहिबजादा फरहान की अहम भूमिका रही, जिन्होंने शानदार शतक लगाया। उनकी पारी ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया और गेंदबाजों को मैच में दबाव बनाने का मौका दिया। कप्तान ने भी माना कि फरहान पिछले कुछ समय से लगातार अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और इस पारी के वे हकदार थे।
टीम प्रदर्शन से संतुष्ट दिखे कप्तान
मैच के बाद सलमान अली आगा ने कहा कि यह पूरी टीम की मेहनत का नतीजा है। उनके अनुसार टीम ने पावरप्ले से लेकर बीच के ओवरों तक जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी की और गेंदबाजों ने भी योजनाओं को सही तरीके से लागू किया।
सम्बंधित ख़बरें
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
T20 WC IND W vs AUS W: कोच शेली निट्स्के को उम्मीद, भारत के खिलाफ मैच के लिए फिट हो सकती हैं फोएबे लिचफील्ड
चमारी अट्टापट्टू ने T20 World Cup में रचा अनोखा इतिहास, ऐतिहासिक शतक ठोक पहली बार कर दिया ये बड़ा कारनामा
Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ जारी, पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 113 रनों से रौंदा
अब पाकिस्तान सुपर आठ चरण में अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से करेगा, जो कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। कप्तान ने इस मैच को चुनौतीपूर्ण बताते हुए कहा कि दोनों टीमें अच्छी क्रिकेट खेल रही हैं और मुकाबला रोमांचक रहने की उम्मीद है।
स्पिन गेंदबाजों पर जताया भरोसा
सलमान अली आगा ने खास तौर पर टीम के स्पिनरों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि श्रीलंका की परिस्थितियों में स्पिन गेंदबाज मैच का रुख बदल सकते हैं और टीम के पास ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं जो बल्लेबाजी में भी योगदान दे सकते हैं। कप्तान ने ‘मिस्ट्री’ स्पिनर उस्मान तारिक के प्रदर्शन की भी सराहना की, जिन्होंने मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट हासिल किए। सलमान ने कहा कि उन्हें खुशी है कि तारिक उनकी टीम का हिस्सा हैं, क्योंकि उन्हें पढ़ना आसान नहीं है और घरेलू क्रिकेट में भी उनका सामना करना मुश्किल रहा है।
फरहान ने मेहनत को बताया सफलता की कुंजी
प्लेयर ऑफ द मैच बने साहिबजादा फरहान ने अपनी पारी का श्रेय घरेलू क्रिकेट में की गई मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि पिछले चार साल में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा और उसी का नतीजा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देखने को मिला।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 में पाकिस्तान को मिला सुपर-8 का टिकट, नामीबिया को 102 रनों से रौंदा
पाकिस्तान की यह जीत टीम के लिए सही समय पर आई है और अब सुपर आठ चरण में उसका लक्ष्य इसी लय को बरकरार रखते हुए आगे बढ़ना होगा। कप्तान और खिलाड़ियों के बयान से साफ है कि टीम सिर्फ अगले दौर में पहुंचने से संतुष्ट नहीं है, बल्कि टूर्नामेंट में और आगे जाने की तैयारी के साथ मैदान पर उतरना चाहती है।
