Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दूसरों से कैसे जीतेगा पाकिस्तान…जब घर में चल रहा घमासान, अब PCB से नाराज हो गए कप्तान रिजवान, मोहसिन नकवी से कर दी बड़ी डिमांड

Mohammad Rizwan is angry with PCB: पाकिस्तान के कप्तान रिजवान और बाबर से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से अच्छा व्यवहार नहीं किया जा रहा है। अब रिजवान भी PCB से नाराज हैं और उन्होंने बोर्ड से बड़ी डिमांड भी कर दी है।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Apr 10, 2025 | 05:15 PM

मोहम्मद रिजवान और मोहसिन नकवी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: क्रिकेट जगत में पाकिस्तान की टीम एक ऐसी टीम है जहां कभी उथल पुथल खत्म नहीं हो सकती। हर दिन कुछ न कुछ खबर सामने आती ही रहती है। कभी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड खिलाड़ियों को लेकर कुछ बदलाव करने में जुट जाता है, तो कभी खिलाड़ी ही बोर्ड से नाराज हो जाता है। कुछ ऐसा ही इस बार भी हुआ है, जहां कप्तान मोहम्मद रिजवान ने ही अपनी नाराजगी जाहिर की है।

दरअसल, हाल ही में पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर गई थी। जहां दोनों टीम के बीच टी20 सीरीज और वनडे सीरीज खेली गई। दोनों ही सीरीज में पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, अब पाकिस्तान में पीएसएल की तैयारियां शुरू है, लेकिन पाक के कप्तान मोहम्मद रिजवान पीसीबी से काफी नाराज हैं और बोर्ड से बड़ी डिमांड भी कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से अच्छा व्यवहार नहीं किया जा रहा है। जिसकी वजह से अब रिजवान ने भी पीसीबी से नाराज चल रहे हैं। उन्होंने बोर्ड से पावर की भी डिमांड कर दी है।

खबरों की मानें तो पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी जल्द ही मोहम्मद रिजवान से मिलने वाले हैं। इस मीटिंग में रिजवान टी20 सिलेक्शन पर भी बात करेंगे और वनडे में भी वो ज्यादा पावर चाहते हैं। रिजवान प्लेइंग इलेवन के सिलेक्शन में ज्यादा अधिकार चाहते हैं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वो इस्तीफा भी दे सकते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम में हाहाकार मचा हुआ है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मेजबान होने के बावजूद भी पाकिस्तान एक भी मैच नहीं जीत सका और ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गया, जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मोहम्मद रिजवान को टीम से हटाने के साथ-साथ टी20 कप्तानी से भी हटा दिया। साथ ही बाबर आजम को भी टी20 टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया। न्यूजीलैंड दौरे पर खेली गई टी20 सीरीज के लिए सलमान अली आगा को पाकिस्तान की कमान मिली थी, लेकिन वो भी कुछ नहीं कर पाए और टीम को 1-4 से हार का सामना करना पड़ा।

खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वहीं ये भी खबरें हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड नए विदेशी कोच की तलाश में है। आकिब जावेद को भी बताया गया है कि उनकी जगह विदेशी कोच लाया जाएगा। आकिब जावेद ने दिसंबर 2024 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच की जिम्मेदारी संभाली थी।

Pakistan captain mohammad rizwan is angry with pcb and demand for more power

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 10, 2025 | 05:01 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • Cricket Sports News
  • Mohammad Rizwan
  • Pakistan Cricket Board
  • Pakistan Cricket Team
  • Sports News

सम्बंधित ख़बरें

1

शतक के बाद मुथुसामी का बयान! हाउसफुल स्टेडियम में मिली सफलता पर खुश, यान्सन पर दिया ये बड़ा बयान

2

मुशफिकुर रहीम ने 100वें टेस्ट में रच दिया इतिहास, पोंटिंग के बाद ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

3

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया को दिखाना होगा दम! जानें सिलेक्शन से जुड़ी कुछ अहम बातें

4

10 महीने बाद भारत में वनडे खेलते दिखेंगे रोहित-विराट! पिछली सीरीज में कैसा था दोनों का प्रदर्शन?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.