पाकिस्तान ने फाइनल में रवि शास्त्री का किया बहिष्कार, क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
Pakistan Boycott India's Ravi Shastri: पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने फाइनल में भारत के प्रेजेंटर रवि शास्त्री का बहिष्कार कर दिया। सलमान ने वकार यूनिस से बात की।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारत बनाम पाकिस्तान (फोटो-सोशल मीडिया)
Pakistan Boycott India’s Ravi Shastri During Asia Cup Final Toss: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे एशिया कप के फाइनल मुकाबले में टॉस के दौरान भी दोनों टीमों के बीच तनाव जारी रहा। टॉस के समय दो अलग अलग देशों के प्रेजेंटर ने दोनों कप्तान का इंटरव्यू लिया।
टॉस के समय भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रवि शास्त्री से बात की। वहीं पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने वकार यूनिस से बात किया। दोनों प्रेजेंटर ने अपने-अपने देश के खिलाड़ियों से बात किया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में पहली बार दो पूर्व खिलाड़ियों ने टॉस के समय इंटरव्यू किये । पाकिस्तानी टीम फाइनल में भारतीय प्रस्तोता शास्त्री से बात नहीं करना चाहती थी ।
प्रसारकों से पता चला कि टूर्नामेंट में इससे पहले भारत पाकिस्तान मैचों के दौरान टॉस के समय कप्तानों से बात करने वाले शास्त्री को फाइनल में भी टॉस के बाद सूर्यकुमार और सलमान अली आगा से बात करनी थी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हालांकि एशियाई क्रिकेट परिषद से तटस्थ प्रस्तोता की मांग की । एसीसी ने जब बीसीसीआई से संपर्क किया तो भारतीय बोर्ड ने साफ तौर पर कहा कि शास्त्री को हटाया नहीं जायेगा।
सम्बंधित ख़बरें
भारत-पाकिस्तान के रिश्ते सुधारने के लिए आगे आई 117 हस्तियां, PM मोदी और शहबाज शरीफ को लिखी चिट्ठी
पाकिस्तान को 7-1 से रौंदने के बाद भारतीय हॉकी टीम ने तोड़ी नो हैंडशेक पॉलिसी, मैदान पर दिखाई गजब की खेल भावना
FIH Pro League में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, रोमांचक मुकाबले में 4-3 से चटाई धूल
PoK में अशांति पर पाकिस्तान के दावों को भारत ने बताया ‘झूठा और मनगढ़ंत’, दुनिया से दखल की मांग
ACC ने निकाला बीच का रास्ता
बीच का रास्ता निकालने के लिये यह तय किया गया कि पाकिस्तान के कप्तान सलमान अपने देश के महान पूर्व तेज गेंदबाज वकार से और सूर्यकुमार पूर्व कोच रहे शास्त्री से बात करेंगे। सलमान ने ट्रॉफी के साथ फोटोशूट भी अकेले किया। बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार एसीसी ने उन्हें टॉस फोटो शूट के बारे में नहीं बताया था। बारबाडोस में 2024 टी20 विश्व कप फाइनल के दौरान भी भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन माक्ररम का कोई फोटो शूट नहीं हुआ था।
यह भी पढ़ें: एशिया कप के फाइनल से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या टीम से हुए बाहर
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।
