-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Oval Invincibles Win The Hundred 2025 Title
अंबानी परिवार की बल्ले-बल्ले! टीम फिर से बनी चैंपियन, लगातार तीसरी बार किया ट्रॉफी पर कब्जा
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
The Hundred 2025: अंबानी परिवार की टीम मुंबई इंडियंस IPL की सबसे सफल टीमों में से एक है। अब एक और लीग में उनकी टीम ने लगातार तीसरा बार ट्रॉफी में कब्जा जमा दिया है।

ओवल इनविंसिबल्स ने जीता द हंड्रेड 2025 का खिताब (फोटो- सोशल मीडिया)
Oval Invincibles Wins The Hundred: अंबानी परिवार का क्रिकेट से प्यार जगजाहिर है। आईपीएल में वो मुंबई इंडियंस की टीम के मालिक हैं। इसके अलावा भी अंबानी फैमली दुनिया की अलग-अगल लीग्स में टीमें हैं। इस साल 2025 की शुरुआत में अंबानी फैमली ने द हंड्रेड लीग में दिलचस्पी दिखाई थी। फिर उन्होंने इस लीग में ओवल इनविंसिबल्स की टीम को खरीदा। अब इसी टीम ने द हंड्रेड लीग 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है।
इसके साथ ही द हंड्रेल लीग में ओवल इनविंसिबल्स की लगातार तीसरी बार ट्रॉफी जीतने में कामयाब हो गई है। इस दौरान इस टीम के बल्लेबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया। खासकर विल जैक्स ने तो अपनी बल्लेबाजी से खिताबी मुकाबले में कोहराम मचा दिया।
ओवल इनविंसिबल्स ने जीता हंड्रेड लीग 2025 का खिताब
द हंड्रेड लीग 2025 में फाइनल मुकाबला ओवल इनविंसिबल्स और ट्रेंट रॉकेट्स के बीच खेला गया। इस दौरान ओवल ने पहले बल्लेबाजी की। इस टीम के धाकड़ बल्लेबाज विल जैक्स ने अपनी टीम के विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 71 रन की पारी खेली। उन्होंने ये रन 41 गेंदों का सामना करते हुए बनाए। इसके अलावा ओवल इनविंसिबल्स के लिए जॉर्डन कॉक्स ने 40 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों की बेहतरीन पारी की बदौलत ओवल ने विरोधी टीम के सामने 100 गेंदों पर 5 विकेट खोकर 168 रन का टारगेट सेट किया।
सम्बंधित ख़बरें
विराट कोहली के प्रेमानंद महाराज से मिलने जाने को पर मोहम्मद शमी ने दिया दिल जीतने वाला जवाब, कहा-आपत्ति नहीं..
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया से जुड़े 4 युवा स्पिनर, नेट बॉलर्स के तौर पर मिली बड़ी जिम्मेदारी
कपिल देव का 32 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने की कगार पर, सिर्फ 2 विकेट दूर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज
SL vs IND: श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर कैसा रहा खिलाड़ियों का अंदाज? देखें वीडियो
Back-to-back-to-back! 🏆🏆🏆 Oval Invincibles win the 2025 Men’s Hundred! pic.twitter.com/0yPbn1Opka — Lord’s Cricket Ground (@HomeOfCricket) August 31, 2025
ओवल के द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रेंट रॉकेट की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम के शीर्ष बल्लेबाज जो रूट और रेहान अहमद प्लॉप साबित हुए। हालांकि मार्कस स्टोयनिस ने 64 रन की अर्धशतकीय पारी जरूर खेली, लेकिन उनकी ये पारी भी टीम को जीत न दिला सकी। ट्रेंट रॉकेट ने मुकाबल खत्म होने तक 142 रन ही बना सकी। इस हिसाब से अंबानी की टीम ओवल में द हंड्रेड में 26 रनों की जीत दर्ज कर इसके खिताब को अपने नाम कर लिया।
यह भी पढ़ें: पथुम निसंका की शतकीय पारी, 3 गेंद शेष रहते श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को दी शिकस्त
लगातार तीसरी बार जीता खिताब
गौरतलब है कि अब तक द हंड्रेड लीग के कुल 5 सीजन खेले जा चुके हैं। वहीं, ओवल इनविंसिबल्स इस सीजन में जीत के साथ कुल 3 बार लगातार इसके खिताब में कब्जा जमा चुकी है। इससे पहले टीम ने सैम बिलिंग्स की कप्तानी में ओवल ने 2023 और 2024 के सीजन में खिताब को अपने नाम किया था।
Oval invincibles win the hundred 2025 title
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
विभाग वापस लिए जाने के बाद भी ‘आनंद’ में लखन पटेल, पहली बार तोड़ी चुप्पी; राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज
Aug 05, 2026 | 08:54 PMआम जनता को एक और झटका! हर LPG सिलेंडर पर देना होगा टैक्स, समझिए क्या है पूरा मामला
Aug 05, 2026 | 08:54 PMबाज़ार जैसा Crispy Honey Chilli Potato घर पर बनाना है बस अपनाएं ये एक आसान ट्रिक, हर बाइट होगी सुपर क्रंची
Aug 05, 2026 | 08:45 PMRussian Drone फैक्टरी के सीईओ व्लादिमीर तकाचुक पर जानलेवा हमला, मर्सिडीज कार में विस्फोट
Aug 05, 2026 | 08:45 PMअयोध्या में लोकसभा के बाद विधानसभा सीट पर अखिलेश की नजर, BJP को पटखनी देने का बनाया प्लान, खेला ब्राह्मण कार्ड
Aug 05, 2026 | 08:43 PM‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
Aug 05, 2026 | 08:42 PMMP हाईकोर्ट से मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी राहत; हलफनामे में संपत्ति छिपाने की याचिका खारिज
Aug 05, 2026 | 08:34 PMवीडियो गैलरी

CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM














