- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Only 4 Batsmen Have Scored Centuries In T20 Matches Between India And Australia
भारत-ऑस्ट्रेलिया के वो चार बल्लेबाज जो टी20 मैच में लगा चुके हैं शतक, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय
- Written By: संजय बिष्ट
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मुकाबलों की सीरीज 29 अक्टूबर से खेली जाएगी। इसी कड़ी में आइए जान लेते हैं कि आखिर दोनों टीमों में से टी20 में एक दूसरे के खिलाफ किन बल्लेबाजों ने शतक लगाया है।

भारत और टीम इंडिया के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs AUS T20 Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज के बाद पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज खेली जानी है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला 29 अक्टूबर को खेला जाएगा। वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था। वनडे सीरीज को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 2-1 से अपने नाम किया था। इसके बाद टीम इंडिया टी20 सीरीज में वनडे सीरीज का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। हाल में टीम इंडिया ने सूर्यकुमार की अगुवाई में एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम किया था।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 32 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें सिर्फ 4 ही बल्लेबाज शतकीय पारी खेल सके। इनमें एक खिलाड़ी ऐसा है, जिसने 2 बार यह कारनामा किया। आइए, लिस्ट में शामिल सभी शतकवीरों के बारे में जानते हैं।
ग्लेन मैक्सवेल
इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट में 2 शतक जमाए हैं। दोनों ही बार मैक्सवेल नाबाद रहे। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 27 फरवरी 2019 को बेंगलुरु में टीम इंडिया के विरुद्ध 55 गेंदो में 113 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान मैक्सवेल के बल्ले से 7 चौके और 9 छक्के निकले। इसके बाद 28 नवंबर 2023 को गुवाहाटी में उन्होंने भारत के खिलाफ 48 गेंदों में नाबाद 104 रन बनाए। इस पारी में मैक्सवेल ने 8 चौके और इतने ही छक्के लगाए।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 में GT के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ का बड़ा कारनामा, धोनी और रैना जैसे दिग्गजों की फेहरिस्त में हुए शामिल
IPL 2026: ऋतुराज गायकवाड़ ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, धीमी बल्लेबाजी देख फैंस का सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
R Ashwin का बड़ा खुलासा, बताया ऋतुराज गायकवाड़ से कहां हो रही है बड़ी चूक? CSK की कप्तानी पर उठाए सवाल
Ruturaj Gaikwad को पूर्व खिलाड़ी की खास सलाह, इन प्लेयर्स की तरह करना होगा शॉट सिलेक्शन
शेन वॉटसन
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 मुकाबले में सर्वोच्च निजी स्कोर का रिकॉर्ड मैक्सवेल के ही नाम है, जिन्होंने 31 जनवरी 2016 को टीम इंडिया के खिलाफ सिडनी में नाबाद 124 रन बनाए थे। 71 गेंदों की इस पारी में वॉटसन ने 10 चौके और 6 छक्के लगाए।
ऋतुराज गायकवाड़
इस लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी का नाम शामिल है। वो नाम युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ का है, जो कि 29 अक्टूबर से शुरु होने वाली टी20 सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। गुवाहाटी में 28 नवंबर 2023 को गायकवाड़ ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 57 गेंदों में 13 चौकों और 7 छक्कों के साथ 123 रन की पारी खेली थी, लेकिन टीम इंडिया इस मैच को बचा नहीं सकी।
जोश इंग्लिश
ऑस्ट्रेलिया के इस बल्लेबाज ने 23 नवंबर 2023 को भारत के विरुद्ध विशाखापत्तनम में 110 रन की पारी खेली थी। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 50 गेंदों की इस पारी में 11 चौके और 8 छक्के जड़े।
ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया सीरीज हुई खत्म, अब इस दिन फिर टीम इंडिया की जर्सी में दिखेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में कुल 5 मैच खेलेगी। पहला मैच 29 अक्टूबर को कैनबरा में खेला जाएगा, जिसके बाद मेलबर्न में 31 अक्टूबर को सीरीज के दूसरे मैच का आयोजन होगा। 2 नवंबर को भारत-ऑस्ट्रेलिया की टीमें होबार्ट में सीरीज का तीसरा मैच खेलेंगी, जबकि 6 नवंबर को गोल्ड कोस्ट में चौथा मुकाबला खेला जाएगा। सीरीज का पांचवां मैच 8 नवंबर को ब्रिस्बेन में आयोजित होगा।
एजेंसी इनपुट के साथ
Only 4 batsmen have scored centuries in t20 matches between india and australia
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
May 30, 2026 | 09:00 PMफिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; लंबाई और वजन का भी हुआ खुलासा
May 30, 2026 | 08:51 PMविनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल
May 30, 2026 | 08:48 PMदिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोगों की मौत की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
May 30, 2026 | 08:47 PM14 साल बाद अस्पताल में मिला प्रेमी, मदद के बहाने किया रेप, जबलपुर मेडिकल अस्पताल की घटना से मचा हड़कंप
May 30, 2026 | 08:38 PMPolitical Crisis: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, मुंबई कांग्रेस करेगी 1 से 2 जून को बड़ा आंदोलन
May 30, 2026 | 08:32 PMअफगानिस्तान: पाकिस्तान से लौट रहे शरणार्थियों का ट्रक पलटा, 18 की मौत; मृतकों में 10 मासूम बच्चे शामिल
May 30, 2026 | 08:23 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














