Asia Cup 2025 में नई टीम की एंट्री, भारत के ग्रुप में शामिल, IND-PAK से भिड़ंत को तैयार हैं लड़ाके
Asia Cup 2025: इस साल होने वाले एशिया कप 2025 में कुल 8 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं। इस दौरान दो ग्रुप बनाए गए हैं। 4-4 टीमों को इन दोनों ग्रुप में विभाजित किया गया है।
- Written By: संजय बिष्ट
एशिया कप 2025 (फोटो- सोशल मीडिया)
Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 की शुरुआत अगले महीने की 9 सितंबर से होने वाली है। वहीं, टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 10 सिंतबर से करेगी। 10 सितंबर को भारतीय टीम का मुकाबला यूएई से होगा। इसके ठीक तीन दिन भारत एशिया कप का सबसे बड़ा मुकाबला होगा। 14 सितंबर को दो चिर-प्रतिद्वंदी टीमें भारत-पाकिस्तान एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी। वहीं, इस साल एशिया कप 2025 में क्रिकेट फैंस को एक नई टीम देखने को मिलेगी।
इस साल होने वाले एशिया कप 2025 में कुल 8 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं। इस दौरान दो ग्रुप बनाए गए हैं। 4-4 टीमों को इन दोनों ग्रुप में विभाजित किया गया है। वहीं, इस बार एशिया कप 2025 में जो नई टीम शामिल हुई है, वो भारत और पाकिस्तान की टीम के ग्रुप में शामिल है। ऐसे में ये टीम भारत और पाकिस्तान के खिलाफ भी दो-दो हाथ करते हुए दिखाई देगी। ये नई टीम ओमान की है।
ओमान ने पहली बार एशिया कप के लिए क्वालीफाई
एशिया कप 2025 में ओमान की टीम पहली बार एशिया की टीमों के खिलाफ खासकर भारत-पाकिस्तान से मुकाबला खेलने को तैयार है। इस टूर्नामेंट में ओमान की टीम को भारत व पाकिस्तान के ग्रुप-ए में रखा गया है। बता दें ओमान की टीम एशिया कप में दस्तक देने के लिए एसीसी मेंस प्रीमियर लीग में बहरीन, कम्बोडिया, यूएई, कुवैत और हांग-कांग की टीमों को हराया है। इन टीमों को हराने के बाद ओमान ने एशिया कप 2025 के लिए क्वालीफाई किया।
सम्बंधित ख़बरें
ओमान के ऑयल टर्मिनल पर बड़ा ड्रोन अटैक, कच्चे तेल की लोडिंग रुकी; ट्रंप की ईरान को ‘युद्ध’ की सीधी चेतावनी!
India-ओमान के बीच CEPA समझौता से अब किसे होगा ज्यादा फायदा? VIDEO
क्या है भारत-ओमान के बीच CEPA समझौता? आज से होगा लागू, कपड़े से लेकर चमड़ा और फार्मा सेक्टर को होगा बड़ा फायदा
US Strike Oman: अमेरिकी सेना ने मिसाइल से ओमान की खाड़ी में गांबिया जहाज का इंजन रूम उड़ाया
🚨 Squad Announcement! 🇴🇲 Here’s Oman’s Squad for our first-ever edition as a part of the Asia Cup 2025!! 🏏 We move in with a blend of experience and youth at the big stage with bigger dreams to achieve as a team! 💪🇴🇲 More to Follow..#OmanCricket #AsiaCup2025… pic.twitter.com/8XGqhNOVYQ — Oman Cricket (@TheOmanCricket) August 25, 2025
हांलाकि ओमान को एसीसी मेंस प्रीमियर लीग कप के खिताबी मुकाबले में यूएई के हाथों हार का सामना करना पड़ा। ये ही कारण था कि ओमान उस पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर थी। वहीं, ओमान को हराने वाली टीम यूएई को भी एशिया कप 2025 के ग्रुप-ए में ही रखा गया है।
यह भी पढ़ें: टॉप-10 T20 गेंदबाजों की लिस्ट में भारत का नाम गायब, आंकड़े बताते हैं बड़ी कमी की कहानी
12 सितंबर को ओमान का पहला मुकाबला
9 सितंबर से होने वाले एशिया कप 2025 में ओमान की टीम अपने अभियान की शुरुआत 12 सितंबर से करेगी। इस दिन ओमान का मुकाबला पाकिस्तान के साथ होने वाला है। इसके तीन दिन के बाद यानी 15 सितंबर को टीम का दूसरा व 16 सितंब को तीसरा मुकाबला होगा। हालांकि ओमान की टीम ने पहली बार एशिया कप के लिए क्वालीफाई किया है। लेकिन भारत और पाकिस्तान की जैसी टीमें ओमान को हल्के में लेने की कोशिश नहीं करेगी।
