मेलबर्न में शतक जड़कर नीतीश रेड्डी ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बने
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम ने तीसरे दिन के खेल खत्म होने के बाद 9 विकेट के नुकसान पर 358 रन बनाए हैं। हालांकि भारत अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 116 रन से पीछे है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
नीतीश कुमार रेड्डी (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम ने तीसरे दिन के खेल खत्म होने के बाद 9 विकेट के नुकसान पर 358 रन बनाए हैं। हालांकि भारत अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 116 रन से पीछे है। इस पारी में भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज नीतीश कुमार रेड्डी ने शतक जड़कर इस मैच को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। शतक लगाने के साथ नीतीश रेड्डी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली।
भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी के लिस्ट में शामिल हो गए। 21 वर्ष 216 दिन की उम्र में नीतीश रेड्डी ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर अपना पहला शतक लगाया। यह उनके टेस्ट करियर का पहला शतक है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का आता है। सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया में 18 साल 256 दिन के उम्र में शतक जड़ा था।
ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय युवा खिलाड़ी बने
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा मुकाबला मेलबर्न में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में रेड्डी ने 105 रनों की पारी खेली। वह ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाले तीसरे युवा खिलाड़ी बने। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर ने 18 साल 253 दिन, ऋषभ पंत 21 साल 91 दिन और 22 साल 46 दिन की उम्र में दत्तू फडकर ने 1948 में शतक जड़ा था। पंत ने 2019 में और तेंदुलकर ने 1992 में यह पारी खेली थी।
सम्बंधित ख़बरें
Nathan Lyon चोट के कारण जल्द ही ले सकते हैं क्रिकेट से संन्यास, जॉर्ज बेली का बड़ा ऐलान
IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का ऐलान, खेले जाएंगे 5 टेस्ट मुकाबले, ये रहा शेड्यूल
एलिसा हीली को आखिरी मुकाबले में मिला खास सम्मान, खिलाड़ियों ने कंधे पर उठाकर दी विदाई; देखें VIDEO
AUS W vs IND W: डे-नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेटों से रौंदा; एलिसा हीली को मिली यादगार विदाई
दो भारतीय बल्लेबाजों ने अपना पहला टेस्ट शतक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में बनाया है। जिसमें वीनू मांकड़ ने 1948 में यह कारनामा किया था। वहीं आज रेड्डी ने यह उपलब्धि हासिल की है। 2008 में जेपी डुमिनी के बाद से वह यहां पर अपना पहला शतक लगाने वाले नीतीश रेड्डी पहले मेहमान बल्लेबाज़ हैं।
खेल जगत से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
ऑस्ट्रेलिया में भारत के लिए पहला टेस्ट शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
18 वर्ष 256 वर्ष सचिन तेंदुलकर सिडनी 1992
21 वर्ष 92 वर्ष ऋषभ पंत सिडनी 2019
21 वर्ष 216 वर्ष नितीश रेड्डी मेलबर्न 2024
22 वर्ष 46 वर्ष दत्तू फड़कर एडिलेड 1948
