तिरुपति दर्शन के लिए पहुंचे नीतीश रेड्डी; घुटनों के बल चढ़ी मंदिर की सीढ़ियां, देखिए हैरान कर देने वाला वीडियो
नीतीश कुमार रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया में धमाल मचाया, जिसके बाद अब वह तिरुपति दर्शन के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने मंदीर की सीढ़ियां घुटनों के बल चढ़ी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
- Written By: मृणाल पाठक
नीतीश कुमार रेड्डी (सौजन्यः एक्स)
स्पोर्ट्स डेस्क: हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई। इस सीरीज में भारत को 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। लगभग एक दशक के बाद ऑस्ट्रेलिया ने भारत ने ये ट्रॉफी छीनी है। हालांकि इस सीरीज में भारत की तरफ से युवा बल्लेबाज नीतीश कुमार रेड्डी ने धमाल मचाया है। जिसके बाद अब वह तिरुपति दर्शन के लिए गए। हालांकि हैरानी की बात ये है कि उन्होंने मंदिर की सीढ़ियां घुटनों के बल चढ़ी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, ऐसा माना जाता है कि जब किसी की कोई मनोकामना होती है यह कोई मनोकामना पूरी होती है तो वह मंदिर की सीढ़ियां घुटनों के बल चढ़ता है। नीतीश राणा भी तिरुपति में कुछ ऐसा ही करते दिखाई दिए। जिसके बाद उनके फैंस लगातार ये जानना चाहते हैं कि वह कौन सी मनोकामना लेकर तिरुपति के दरबार में आए हैं।
Nitish Kumar Reddy climbed the stairs of Tirupati after returning home. ❤️ pic.twitter.com/FNUooO3p7M — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 13, 2025
सम्बंधित ख़बरें
आयरलैंड सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हुए बाहर
IND vs AFG: ODI सीरीज में गुरनूर बराड़ का धमाका, 7 विकेट लेकर रचा इतिहास
IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा फेरबदल! युवराज सिंह बन सकते हैं बैटिंग कोच, गांगुली को मिली अहम जिम्मेदारी
IND vs AFG: तीसरे वनडे से पहले BCCI का बड़ा ऐलान, हर्षित राणा की स्क्वॉड में वापसी
हालांकि ये बात तो सामने नहीं आई है कि वह किसी मनोकामना को पूरा होने के बाद तिरुपति की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं या किसी मनोकामना को लेकर यहां आए हैं। लेकिन उनकी भक्ति देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। जिस तरह से उन्होंने घुटनों के बल मंदीर की सीढ़ियां चढ़ी है वह उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
जानकारी के लिए बता दें कि नीतीश और उनके पिता का सपना रहा था कि वह एक दिन टीम इंडिया के लिए खेले, जो ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पूरा भी हो गया। उन्होंने खुद कहा है कि बीते 2 महीने में उनकी जिंदगी बदल गई है। ऑस्ट्रेलिया में उन्हें भारत के लिए खेलना के मौका मिला, ये उनके लिए बड़ी बात रही है।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
गौरतलब है कि युवा खिलाड़ी नीतीश रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे में अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 5 टेस्ट मुकाबलों की 9 पारियों में 298 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल है। इतना ही नहीं गेदबाजी से भी उन्होंने धमाल मचाया है। उन्होंने इस सीरीज में 5 विकेट अपने नाम किए हैं।
