Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 24 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पाकिस्तान को वर्ल्ड कप से पहले लगा बड़ा झटका, इस खिलाड़ी ने खेलने से कर दिया मना

ICC Womens’s World Cup 2025 से पहले पाकिस्तान महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर निदा दार ने क्रिकेट से ब्रेक ले ली है। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण यह फैसला किया है।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Apr 26, 2025 | 10:38 AM

निदा दार (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: पाकिस्तान की महिला टीम ने हाल में वर्ल्ड कप 2025 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। यह मुकाबला हाइब्रिड मॉडल पर खेला जाएगा। क्योंकि इसकी मेजबानी भारत कर रहा है। यह वर्ल्ड कप अक्टूबर में खेला जाएगा। महिला वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान की स्टार ऑलराउंडर निदा दार ने अनिश्चितकालीन ब्रेक ले लिया है। इससे पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है।

पाकिस्तान की महिला टीम की अनुभवी खिलाड़ी निदा डार ने मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण राष्ट्रीय चयन से नाम वापस ले लिया। पाकिस्तान क्रिकेट में अपनी तरह की इस पहली घटना में राष्ट्रीय महिला टीम की पूर्व कप्तान 39 वर्षीय निदा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने क्रिकेट से ब्रेक लिया है।

मानसिक स्वास्थ्य के कारण लिया क्रिकेट से ब्रेक

निदा ने लिखा कि पिछले कुछ महीनों में मेरे आसपास व्यक्तिगत और पेशेवर रूप से बहुत कुछ हुआ है, जिसने मेरे मानसिक स्वास्थ्य पर असर डाला है। मैंने ऐसे में खुद पर ध्यान देने के लिए क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया है। मैं सभी से इस दौरान मेरी निजता का सम्मान करने की अनुरोध करती हूं।

सम्बंधित ख़बरें

Women’s T20 World Cup: लगातार दो हार बर्दाश्त नहीं कर पाई पाकिस्तानी कप्तान, डग आउट हुए भावुक, छलक पड़े आंसू

IND vs PAK मैच में ग्रुप स्टेज में ही हो गया बड़ा कमाल, T20 वर्ल्ड कप में बन गया एक और नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Asian Games 2026: पाकिस्तान ने 15 सदस्यीय टीम का किया ऐलान, 30 साल के साहिबजादा फरहान को बनाया गया कप्तान

पाकिस्तानी महिला खिलाड़ी से हाथ मिलाते दिखे जय शाह, इंटरनेट पर तस्वीर वायरल होने के बाद मचा तहलका!

हरफनमौला निदा पाकिस्तान महिला क्रिकेट में सबसे पहचाने जाने वाले चेहरों में से एक है। निदा ने कहा कि उन्होंने अपनी स्थिति के बारे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को बता दिया है। निदा ने पाकिस्तान के लिए 270 अंतरराष्ट्रीय (वनडे और टी20) मैच खेले है। उन्हें हाल ही में लाहौर में आयोजित आईसीसी महिला विश्व कप क्वालीफायर के लिए टीम के चयन के लिए खुद को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया था।

खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पिछले साल पाकिस्तान के लिए खेली थी मुकाबला

निदा ने फिटनेस टेस्ट के लिए उपस्थिति दर्ज कराई। उन्हें इसके बाद अभ्यास शिविर से जुड़ने के लिए कहा गया था लेकिन उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। उन्होंने कहा कि उनके व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन दोनों में हाल की घटनाओं ने उनके मानसिक स्वास्थ्य को काफी प्रभावित किया है। वह हाल ही में महिला राष्ट्रीय टी20 कप में भी नहीं खेली थीं। निदा ने पाकिस्तान के लिए अपना पिछला मैच अक्टूबर 2024 में दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।

Nida dar takes break from cricket due to mental health before world cup 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 26, 2025 | 10:22 AM

Topics:  

  • ICC Women's Cricket Team
  • Pakistan Cricket Board
  • Pakistan Cricket Player
  • Pakistan Cricket Team

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.