T20 World Cup 2026 में न्यूजीलैंड ने हासिल की सबसे बड़ी जीत, UAE को 10 विकेटों से दी करारी शिकस्त
New Zealand: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड की टीम ने लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी जीत हासिल की है। यूएई को 10 विकेट से हराया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
New Zealand vs United Arab Emirates, 11th Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 11वें मुकाबले में न्यूजीलैंड ने सबसे बड़ी जीत हासिल कर ली है। न्यूजीलैंड ने यूएई को 10 विकेटों से करारी शिकस्त देकर मुकाबले को आसानी से 15.2 ओवर में जीत लिया। टिम सीफर्ट ने छक्का लगाकर न्यूजीलैंड को जीत दिलाई। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने सुपर-8 के लिए अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि, टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 12 के स्कोर पर आर्यांश शर्मा का विकेट गिर गया। आर्यांश 8 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान मुहम्मद वसीम और आलिशान सराफू ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 107 रन की मजबूत साझेदारी की। सराफू 47 गेंद पर 2 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 55 रन की पारी खेलकर आउट हुए।
वसीम की अर्धशतकीय पारी
इसके बाद मयंक कुमार के साथ कप्तान वसीम ने चौथे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी की। मयंक 12 गेंद पर 1 छक्का और 2 चौके की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए। वसीम अंत तक नाबाद रहे। उन्होंने 45 गेंद पर 3 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 66 रन की पारी खेली। हर्षित कौशिक 2 और शोएब खान 7 रन बनाकर आउट हुए। यूएई ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मिशेल सेंटनर और ग्लेन फिलिप्स को 1-1 विकेट मिला। न्यूजीलैंड ने कुल 7 गेंदबाजों का उपयोग किया।
सम्बंधित ख़बरें
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
भारत ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में दी मात, सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार, अब ऑस्ट्रेलिया से होगा महामुकाबला
T20 WC IND W vs AUS W: कोच शेली निट्स्के को उम्मीद, भारत के खिलाफ मैच के लिए फिट हो सकती हैं फोएबे लिचफील्ड
चमारी अट्टापट्टू ने T20 World Cup में रचा अनोखा इतिहास, ऐतिहासिक शतक ठोक पहली बार कर दिया ये बड़ा कारनामा
न्यूजीलैंड ने आसानी से जीता मुकाबला
174 रनों का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज टिम सीफर्ट और फिन एलेन ने यूएई के गेंदबाजों को अपने रिमांड पर रखा। दोनों ने मैदान के चारों ओर शॉट्स मारकर यूएई के गेंदबाजों को मुश्किल में डाल दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 174 रनों की साझेदारी करके मुकाबले को आसानी से जीत लिया।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup में ग्लेन फिलिप्स ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, एसोसिएट टीमों के खिलाफ हासिल की अनचाही उपलब्धि
सीफर्ट और फिन एलेन की अर्धशतकीय पारी
पारी की शुरुआत करते हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ने आक्रामक तेवर अपनाया। टिम सीफर्ट ने महज 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं उन्होंने 42 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और 3 छक्के लगाए। जबकि फिन एलेन ने 50 गेंदों में पांच चौके और पांच छक्के लगाकर 84 रनों की पारी खेली। यूएई के लिए कोई भी गेंदबाज विकेट नहीं निकाल सके।
