-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- New Zealand Womens Team Squad Icc T20 World Cup 2026 Full Schedule Players List
IPL के बीच न्यूजीलैंड का बड़ा ऐलान, WC 2026 के लिए चुनी टीम, इन 3 दिग्गजों का होगा आखिरी इंटरनेशनल टूर्नामेंट
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
NZ Women's Cricket Team: न्यूजीलैंड टीम इस बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खिताब बचाने के साथ अपने दिग्गज खिलाड़ियों को यादगार विदाई देने के इरादे से उतरेगी।

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
ICC Women’s T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले न्यूजीलैंड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का बेहतरीन संतुलन देखने को मिल रहा है। कुछ खिलाड़ी पहली बार वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगी, जबकि कई सीनियर स्टार इस टूर्नामेंट के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह सकती हैं। टीम की कप्तानी अमेलिया केर के हाथों में होगी, जिन्होंने पिछले वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 विकेट हासिल किए थे।
युवा खिलाड़ियों को मिला बड़ा मौका
इस बार टीम में कुछ नए चेहरों को भी शामिल किया गया है, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन किया है। ऑफ स्पिन ऑलराउंडर नेंसी पटेल और युवा बल्लेबाज इजी शार्प को पहली बार वर्ल्ड कप स्क्वॉड में जगह मिली है। नेंसी पटेल ने अपने डेब्यू सीजन में ही शानदार गेंदबाजी कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। वहीं 21 साल की इजी शार्प टीम की सबसे युवा खिलाड़ी हैं और उन्होंने अंडर 19 स्तर पर कप्तानी भी की है।
दिग्गज खिलाड़ियों का आखिरी वर्ल्ड कप
इस टूर्नामेंट के साथ न्यूजीलैंड की कुछ अनुभवी खिलाड़ी अपने इंटरनेशनल करियर को अलविदा कह सकती हैं। सोफी डिवाइन और लिया ताहुहु पहले ही वनडे क्रिकेट से संन्यास ले चुकी हैं और यह टी20 वर्ल्ड कप उनके करियर का आखिरी बड़ा टूर्नामेंट होगा। इसके अलावा अनुभवी बल्लेबाज सुजी बेट्स भी इस टूर्नामेंट के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से विदाई ले सकती हैं। ऐसे में टीम इन खिलाड़ियों को यादगार विदाई देने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
सम्बंधित ख़बरें
Ben Stokes Statement: बेन स्टोक्स ने कर दिया बड़ा ऐलान, संन्यास के बाद निभाना चाहते हैं यह अहम जिम्मेदारी
SL vs IND Test Series: श्रीलंका रवाना होने के बाद क्या होगा टीम इंडिया का शेड्यूल? देखें पूरी स्क्वाड
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, खराब बल्लेबाजी के बीच विदेशी दिग्गज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया A महिला टीम का ऐलान, तीन फॉर्मेट में होगी सीरीज; इन दो स्टार खिलाड़ियों की वापसी
स्पिन अटैक और ग्रुप चुनौती
न्यूजीलैंड की टीम का स्पिन विभाग काफी मजबूत नजर आ रहा है। कप्तान अमेलिया केर के साथ सुजी बेट्स, फ्लोरा डेवोनशायर और नेंसी पटेल स्पिन की जिम्मेदारी संभालेंगी। इंग्लैंड की परिस्थितियों में स्पिन गेंदबाजों की भूमिका अहम रहने वाली है। टीम को ग्रुप 2 में इंग्लैंड, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के साथ रखा गया है, जहां हर मुकाबला चुनौतीपूर्ण होगा।
शेड्यूल और स्क्वॉड
न्यूजीलैंड अपना पहला मैच 14 जून को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद टीम 17 जून को श्रीलंका, 20 जून को आयरलैंड, 23 जून को स्कॉटलैंड और 28 जून को इंग्लैंड से भिड़ेगी। टूर्नामेंट से पहले टीम बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच भी खेलेगी।
ये भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर ने गिनाई पंजाब की हार की वजहें, बताया कैसे राजस्थान के मिडिल ऑर्डर ने छीनी जीत
टीम स्क्वॉड में अमेलिया केर (कप्तान), सुजी बेट्स, सोफी डिवाइन, फ्लोरा डेवोनशायर, इजी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रूक हॉलिडे, ब्री इलिंग, पॉली इंग्लिस, जेस केर, रोजमेरी मेयर, नेंसी पटेल, जॉर्जिया प्लिमर, इजी शार्प और लिया ताहुहु शामिल हैं।
New zealand womens team squad icc t20 world cup 2026 full schedule players list
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sawan 2026: सावन में भूलकर भी न छोड़ें मुख्य द्वार से जुड़ा ये उपाय, कहते हैं यहीं से आती है सुख-समृद्धि
Aug 04, 2026 | 09:37 PMJio का बड़ा धमाका, एक ही प्लान में Wi-Fi, 1000+ Live TV चैनल और OTT, जानें किस पैक में मिलेगा ज्यादा फायदा
Aug 04, 2026 | 09:27 PM‘इस्तीफे का पैंतरा अब नहीं चलेगा!’ सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei की राष्ट्रपति मसूद को चेतावनी
Aug 04, 2026 | 09:24 PMछात्र नेता से सांसद का चुनाव लड़ने तक, जानें कौन हैं देवेंद्र नाथ महतो; क्यों हो रही सोनम वांगचुक से तुलना?
Aug 04, 2026 | 09:23 PMमहाराष्ट्र में SIR सत्यापन की तारीख बढ़ी, अब 17 अगस्त तक BLO करेंगे जांच, इस दिन आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
Aug 04, 2026 | 09:20 PMदेश के पहले Telecom Manufacturing Zone को मिली रफ्तार, ₹2000 करोड़ के निवेश का आया प्रस्ताव
Aug 04, 2026 | 09:13 PMJPSC-JSSC विवाद पर छात्रों के समर्थन में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, पूछा- ये सब कब बंद होगा?
Aug 04, 2026 | 09:10 PMवीडियो गैलरी

PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM














