Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अप्रैल में बांग्लादेश का दौरा करेगी न्यूजीलैंड टीम, वनडे और टी20 सीरीज के लिए शेड्यूल हुआ जारी

NZ vs BAN: न्यूजीलैंड अप्रैल में बांग्लादेश दौरे पर तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगा। कई स्टार खिलाड़ी अनुपस्थित रहेंगे, जबकि मुकाबले ढाका और चटगांव में आयोजित होंगे।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Mar 29, 2026 | 06:40 AM

न्यूजीलैंड टीम (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

New Zealand vs Bangladesh: न्यूजीलैंड के आगामी दौरे के लिए शेड्यूल जारी किया गया है। न्यूजीलैंड की टीम अप्रैल में बांग्लादेश का दौरा करेगी। इस दौरे पर न्यूजीलैंड को तीन वनडे मैचों की सीरीज और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। आईपीएल और पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में हिस्सा लेने के चलते न्यूजीलैंड के कई मुख्य खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहीं रहेंगे।

न्यूजीलैंड बांग्लादेश दौरे के लिए अपनी बी टीम भेज सकती है। कीवी टीम ढाका में 13 अप्रैल को पहुंचेगी। वनडे सीरीज की शुरुआत 17 अप्रैल से होगी। सीरीज का दूसरा मुकाबला 20 अप्रैल को खेला जाएगा। पहले दो वनडे मैचों की मेजबानी ढाका का शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम करेगा। वहीं, सीरीज का तीसरा मैच खेलने के लिए दोनों टीमें चटगांव जाएंगी, जो 23 अप्रैल को खेला जाएगा।

ढाका और चटगांव में इस समय मौसम खराब रहने की ज्यादा आशंका रहती है। न्यूजीलैंड ने आखिरी बार साल 2023 में बांग्लादेश की सरजमीं पर वनडे सीरीज खेली थी। तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज को न्यूजीलैंड ने 2-0 से अपने नाम किया था, जबकि एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। वनडे के बाद दोनों टीमें क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भिड़ेंगी।

सम्बंधित ख़बरें

पहले PAK को सरेआम लताड़ा, अब US से दोस्ती बढ़ाने निकले बांग्लादेशी सेना प्रमुख; क्या है ढाका का नया गेम प्लान?

बांग्लादेशी फैंस के लिए खुशखबरी! IPL प्रसारण पर लगी रोक हटी, आज के ओपनिंग मैच से पहले आया बड़ा आदेश

26 मार्च का इतिहास: ‘आधुनिक मीरा’ महादेवी वर्मा का जन्मदिन, बांग्लादेश का स्थापना दिवस

बांग्लादेश में बड़ा हादसा, नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, 23 लोगों की दर्दनाक मौत, कई लापता- VIDEO

टी20 सीरीज का आगाज 27 अप्रैल से

टी20 सीरीज का आगाज 27 अप्रैल से होगा, जबकि दूसरा मुकाबला 29 अप्रैल को खेला जाना है। पहले दो टी20 मुकाबलों की मेजबानी चटगांव करेगा। वहीं, सीरीज का अंतिम मैच 2 मई को ढाका में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच आखिरी बाइलेटरल टी20 सीरीज साल 2021 में खेली गई थी, जिसे बांग्लादेश ने 3-2 से अपने नाम किया था।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: पहले ही मैच में फुस्स हुई अभिषेक-ट्रेविस की जोड़ी, चिन्नास्वामी में नहीं दोनों का जादू

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने छह बांग्लादेशी क्रिकेटरों को आंशिक एनओसी भी जारी की है, जो इस सीजन में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में खेल रहे हैं। मुस्तफिज़ुर रहमान, शोरिफुल इस्लाम, नाहिद राणा, तंजिद हसन, रिशाद हुसैन और परवेज हुसैन इमोन ढाका में टीम के तैयारी कैंप में शामिल नहीं हो पाएंगे। हालांकि ये सभी खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल

  • पहला वनडे – 17 अप्रैल – ढाका
  • दूसरा वनडे – 20 अप्रैल – ढाका
  • तीसरा वनडे – 23 अप्रैल – चटगांव

बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टी20 – 27 अप्रैल – चटगांव
  • दूसरा टी20 – 29 अप्रैल – चटगांव
  • तीसरा टी20 – 2 मई – ढाका

New zealand cricket team to tour bangladesh for odi and t20 series

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 29, 2026 | 06:40 AM

Topics:  

  • Bangladesh
  • Bangladesh Cricket Team
  • New Zealand
  • New Zealand Cricket Team
  • New Zealand team

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.