Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि के बाद नीरज चोपड़ा बयान, कहा- ये है देश के प्रति बड़ी जिम्मेदारी

Neeraj Chopra Lieutenant Colonel: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नीरज चोपड़ा ने लिखा कि यह मेरे लिए सम्मान से कहीं बढ़कर है। यह मेरे देश के प्रति एक जिम्मेदारी है।

  • By संजय बिष्ट
Updated On: Oct 22, 2025 | 08:35 PM

लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि मिलने के दौरान फोटो- (सोर्स- @Neeraj_chopra1)

Follow Us
Close
Follow Us:

Neeraj Chopra News: गोल्डन बॉय के नाम से मशहूर स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना की टेरिटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से सम्मानित किया। साउथ ब्लॉक, नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में नीरज को यह सम्मान प्रदान किया गया। चोपड़ा ने इस सम्मान को देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी बताया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नीरज चोपड़ा ने लिखा, “यह मेरे लिए सम्मान से कहीं बढ़कर है। यह मेरे देश के प्रति एक जिम्मेदारी है। मुझे लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि प्रदान करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और टेरिटोरियल सेना का धन्यवाद। इस वर्दी को पहनने पर गर्व है। जय हिंद।”

इससे पहले नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल के मानद उपाधि से सम्मानित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनकी तारीफ की थी। रक्षा मंत्री ने कहा, “नीरज चोपड़ा दृढ़ संकल्प, देशभक्ति और उत्कृष्टता की भारतीय भावना का प्रतीक हैं। उन्होंने अपने अनुशासन और समर्पण से न केवल खेल जगत में, बल्कि पूरे देश में प्रेरणा का स्रोत बनने का काम किया है। नीरज ने मैदान में जो अनुशासन और निष्ठा दिखाई, वही भावना उन्हें सेना के आदर्शों से जोड़ती है। वह आने वाली पीढ़ियों के लिए सच्चे प्रेरणास्रोत हैं।”

नीरज चोपड़ा को वर्ष 2016 में भारतीय सेना की राजपूताना राइफल्स रेजिमेंट में शामिल किया गया था। हरियाणा के पानीपत जिले के खांदरा गांव में 24 दिसंबर 1997 को जन्मे नीरज ने अपने प्रदर्शन से न केवल भारत को, बल्कि भारतीय सेना को भी गौरवान्वित किया है। नीरज ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में इतिहास रचा और ट्रैक एंड फील्ड में देश को पहला स्वर्ण दिलाया। इसके बाद पेरिस ओलंपिक 2024 में भी उन्होंने सिल्वर जीता था। नीरज ने 2023 में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी स्वर्ण जीतकर देश का नाम रोशन किया था।

ये भी पढ़ें: ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा बने लेफ्टिनेंट कर्नल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया सम्मानित

नीरज की उत्कृष्ट उपलब्धियों और राष्ट्र सेवा के प्रति उनके योगदान के सम्मान में, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें 16 अप्रैल 2025 को टेरिटोरियल आर्मी में मानद कमीशन प्रदान किया था। नीरज को पद्म श्री, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, परम विशिष्ट सेवा पदक और विशिष्ट सेवा पदक जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।

IANS इनपुट के साथ 

Neeraj chopra said the honorary title of lieutenant colonel is a responsibility towards the country

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 22, 2025 | 08:35 PM

Topics:  

  • Indian Army
  • Neeraj Chopra
  • Rajnath Singh
  • Sports News

सम्बंधित ख़बरें

1

बांग्लादेश में बवाल के बाद इंडियन आर्मी अलर्ट, सीमाओं पर ड्रोन और S-400 से निगरानी, कमांडर एक्टिव

2

India vs South Africa: खिताबी मुकाबले में संजू सैमसन की हुई वापसी, बने अभिषेक शर्मा के जोड़ीदार

3

IND U19 vs SL U19: सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को रौंदा, 10वीं फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

4

ड्यूटी में सख्त, मस्ती में बिंदास: ठेठ अंदाज में नाचते फौजी का वीडियो हुआ वायरल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.