नवजोत सिंह सिद्धू ने इन दो खिलाड़ियों के बता दिया एक संस्था, कहा- मौजूदा दौर के ये आइकॉन हैं
भारत के पूर्व खिलाड़ी और कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली को लेकर कहा कि ये दोनों खिलाड़ी मौजूदा दौर के आयकॉन है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
नवजोत सिंह सिद्धू (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल का शुरुआत हो चुका है। आईपीएल में अब तक कई रोमांचक मुकाबले भी खेले जा चुके हैं। इसी बीच भारत के पूर्व खिलाड़ी और कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली को लेकर कहा कि ये दोनों खिलाड़ी मौजूदा दौर के आइकॉन है।
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि विराट कोहली और धोनी किसी संस्था से कम नहीं है। वो कई खिलाड़ियों के आदर्श हैं। सिद्धू ने कहा कि समकालीन खिलाड़ियों के फीके पड़ने के बाद भी कोहली और धोनी की प्रासंगिकता कम नहीं होगी।
धोनी और कोहली का पीढ़ियो तक रहेगा
आईपीएल के लिए जियोस्टार विशेषज्ञ सिद्धू चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्रतिद्वंद्विता के बारे में पूछे जाने पर कहा कि लोग उन्हें (कोहली और धोनी) आयकॉन कहते हैं। मैं उन्हें संस्थाएं कहता हूं। विराट कोहली का नाम पीढ़ियों तक रहेगा। धोनी का नाम पीढ़ियों तक रहेगा। उन्हें लंबे समय तक दुनिया भर में अपने वर्चस्व को स्थापित करने और सभी प्रारूपों में खुद को ढालने के लिए जाना जायेगा। उनका रवैया किसी शेर जैसा है।
सम्बंधित ख़बरें
रांची से विश्व क्रिकेट के शिखर तक… आखिर कैसे बने करोड़ों दिलों के सबसे चहेते MS Dhoni?
7 जुलाई का इतिहास : एमएस धोनी का जन्म, ल्यूमिर बंधुओं ने रखी भारतीय सिनेमा की नींव
जन्मदिन विशेष: रांची से दुनिया तक… कैसे कैप्टन कूल बने करोड़ों दिलों की धड़कन; जानिए MS धोनी की पूरी कहानी
फिटनेस से लेकर फिनिशिंग तक… विराट कोहली की 10 ऐसी खूबियां जो हर किसी को करती हैं प्रेरित
पूरी दुनिया के लिए रोल मॉडल है विराट
उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों ने अपने करिश्मे और आकर्षण से पूरी दुनिया को प्रभावित किया है। पूरी दुनिया में वे बेहतरीन ‘रोल मॉडल’ है। गली के बच्चे विराट कोहली बनना चाहते हैं। उनका प्रभाव इस तरह का है। सिद्धू ने धोनी को विशेष खिलाड़ी करार देते हुए कहा कि वह भारत के सर्वश्रेष्ठ कप्तान रहे हैं। वह साथी खिलाड़ियों में आत्मविश्वास भरने में सफल रहे हैं। वह सामान्य खिलाड़ियों को विशेष बनाने में माहिर है।
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
धोनी के स्टंपिंग के मुरीद हुए सिद्धू
उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में उनकी स्टंपिंग का जिक्र करते हुए कहा कि धोनी 43 साल के है, आपने देखा होगा कि उन्होंने किस तरह से स्टंप किया। उन्होंने बिजली की गति से तेजी से गिल्लियां बिखेर दी थी। मेरा कहने का मतलब यह है कि युवा खिलाड़ी भी इतनी फुर्ती नहीं दिखा सकते हैं। वह इस तरह से लोगों को प्रेरित करते हैं। (भाषा इनपुट के साथ)
