Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स ने किया एक और बड़ा बदलाव, साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज को किया शामिल

राजस्थान रॉयल्स ने संदीप शर्मा की जगह नांद्रे बर्गर को शामिल किया है। राजस्थान ने 3.75 करोड़ में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज को अपने साथ जोड़ा है। नांद्रे राजस्थान टीम का पहले भी हिस्सा रह चुके हैं।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: May 08, 2025 | 04:07 PM

नांद्रे बर्गर (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स ने एक और बड़ा बदलाव किया है। राजस्थान ने चोटिल संदीप शर्मा की जगह साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर को टीम में शामिल किया है। राजस्थान के लिए यह सीजन अच्छा नहीं गुजरा है। टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। राजस्थान रॉयल्स को अब इस सीजन में केवल 2 मैच ही खेलने हैं।

संदीप शर्मा को चोट के कारण पहले ही इस सीजन से बाहर हो चुके हैं। संदीप शर्मा ने इस सीजन में 10 मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने 9.89 की इकॉनमी से 9 विकेट चटकाए। संदीप शर्मा उंगली में चोट के कारण बाहर हो गए हैं। वहीं अब उनके जगह साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर को शामिल किया गया है। नांद्रे ने पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स के डेब्यू किया था।

आईपीएल 2025 के ऑक्शन में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर ने 1.25 करोड़ में पंजीकृत किया था, लेकिन बर्गर पर कोई टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। हालांकि अब राजस्थान रॉयल्स ने 3.5 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया है। 29 वर्षीय इस खिलाड़ी ने आरआर के लिए छह मैच खेले और 8.52 की इकॉनमी से सात विकेट लिए।

सम्बंधित ख़बरें

ईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद ने चखा जीत का स्वाद, केकेआर के घर में घुसकर 65 रन से जीता मुकाबला

अभिषेक शर्मा का ईडन गार्डन्स में धमाका, खास अंदाज में पूरी की सेंचुरी और फिर बन गए ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी

गेंदबाजी करना भूल गए वरुण चक्रवर्ती? अभिषेक शर्मा ने एक ओवर में कूट डाले 25 रन, देखें ये वायरल वीडियो

वरुण चक्रवर्ती के कैच पर मचा बवाल, अंपायर के फैसले से नाखुश दिखे अभिषेक शर्मा, सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस

राजस्थान के कई खिलाड़ी हुए चोटिल

राजस्थान रॉयल्स के लिए यह सीजन अच्छा नहीं गया है। उसका सबसे बड़ा कारण चोट भी है। कई खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हो गए हैं। कप्तान संजू सैमसन चोटिल होने के कारण कई मैचों में खेल नहीं पाए हैं। वहीं राजस्थान ने चोटिल नीतीश राणा की जगह साउथ अफ्रीका के लुआन ड्रे प्रीटोरियस को 30 लाख रुपए में शामिल किया था। अब संदीप शर्मा की जगह नांद्रे बर्गर को अपने साथ जोड़ा है।

राजस्थान को इस सीजन दो मुकाबले और खेलने हैं

आईपीएल ने बयान में कहा कि वह 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर राजस्थान रॉयल्स में शामिल होंगे। राजस्थान रॉयल्स का अब इस सीजन में केवल दो मुकाबले ही बाकी है। राजस्थान को चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना है। राजस्थान रॉयल्स भी अगले साल की तैयारी शुरू कर दी है।

IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स ने साउथ अफ्रीका के इस धाकड़ खिलाड़ी को किया शामिल, नीतीश राणा चोट के कारण हुए बाहर

राजस्थान का निराशाजनक रहा यह सीजन

राजस्थान रॉयल्स का यह सीजन निराशाजनक रहा। राजस्थान ने अब तक 12 मैच खेले हैं। लेकिन इसमें से केवल 3 में जीत मिली है। जबकि 9 मुकाबले को हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान की टीम 6 अंकों के साथ अंक तालिका में 9वें नंबर पर है। राजस्थान रॉयल्स के बाद 10वें नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम है। जिन्होंने भी 12 मैचों में 3 जीत हासिल की है।

Nandre burger replaced sandeep sharma for rajasthan royals in ipl 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 08, 2025 | 04:06 PM

Topics:  

  • IPL 2026
  • Rajasthan Royals
  • Sandeep Sharma

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.