कौन है नंदनी शर्मा? जिसने WPL में रचा इतिहास, ऐसा करने वाली भारत की दूसरी महिला खिलाड़ी बनी
Who Is Nandni Sharma: डब्ल्यूपीएल में नंदनी शर्मा ने हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया। वो इस टूर्नामेंट में हैट्रिक लेने वाली दूसरी भारतीय गेंदबाज बन गई है। आइए, जानते हैं कौन है नंदनी शर्मा...
- Written By: उज्जवल सिन्हा
नंदनी शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Nandni Sharma took Hat-trick: महिला प्रीमियर लीग 2026 में रविवार को एक रोमांचक मुकाबला नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाज नंदनी शर्मा ने अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा। नंदनी ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ हैट्रिक सहित 5 विकेट चटकाए।
डब्ल्यूपीएल में पांच विकेट लेने वाली नंदनी शर्मा चर्चा में चल रही है। आइए, जानते हैं कौन है नंदनी शर्मा? नंदनी शर्मा का जन्म 20 सितंबर 2001 को चंडीगढ़ में हुआ था। नंदनी घरेलू क्रिकेट में चंडीगढ़ के लिए खेलती हैं, उन्होंने अपनी स्टेट टीम की कप्तानी की है और नॉर्थ ज़ोन का प्रतिनिधित्व भी किया है। उन्हें ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा था और उन्होंने सीजन के पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ WPL में डेब्यू किया। उस मैच में नंदनी ने दो विकेट लेकर बेहतरीन गेंदबाजी की थी।
भरोसे पर खरी उतरी नंदनी शर्मा
दिल्ली कैपिटल्स के भरोसे पर नंदनी शर्मा पूरी तरह से खरी उतरी हैं। गुजरात जायंट्स के खिलाफ खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स के सारे गेंदबाज प्रभावहीन नजर आए, लेकिन नंदनी ने अपनी गेंदबाजी से गुजरात के बल्लेबाजों को परेशान किया। नंदनी ने 4 ओवर में 33 रन देकर 5 विकेट लिए।
सम्बंधित ख़बरें
LSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक
‘3 साल तक रखा शाररिक संबंध और शादी का झूठा वादा…’, DC के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने इन आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा फेरबदल! युवराज सिंह बन सकते हैं बैटिंग कोच, गांगुली को मिली अहम जिम्मेदारी
नंदनी ने गुजरात जायंट्स की मजबूत बैटिंग लाइन-अप को झकझोर दिया। उन्होंने 95 रन पर खेल रही सोफी डिवाइन को आउट कर अपना पहला विकेट लिया, जो गुजरात की पारी के लिए बड़ा झटका था। इसके बाद नंदनी आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने लौटीं और वहीं मैच का सबसे नाटकीय पल देखने को मिला।
अंतिम ओवर में नंदनी ने चटकाए 4 विकेट
गुजरात की पारी के अंतिम ओवर में नंदनी ने चार विकेट चटकाए, जिसमें एक यादगार हैट्रिक भी शामिल थी। इस हैट्रिक में पहले कनिका आहूजा स्टंप आउट हुईं, जब वह आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश कर रही थीं। अगली गेंद पर नंदनी ने राजेश्वरी गायकवाड़ को क्लीन बोल्ड किया और फिर आखिरी गेंद पर रेणुका ठाकुर के स्टंप्स उखाड़कर महिला प्रीमियर लीग में बड़ी उपलब्धि हासिल की।
यह भी पढ़ें: MI W vs GG W: जीत की लय तोड़ने उतरेगी मुंबई इंडियंस, हरमनप्रीत की टीम के सामने गुजरात जायंट्स की चुनौती
WPL में हैट्रिक लेने वाली दूसरी भारतीय
महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में हैट्रिक लेने वाली नंदनी दूसरी भारतीय गेंदबाज हैं। उनसे पहले दीप्ति शर्मा ये उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं। इसके अलावा इंग्लैंड की इस्सी वोंग और ऑस्ट्रेलिया की ग्रेस हैरिस के नाम भी महिला प्रीमियर लीग में हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड है। नंदनी शर्मा के प्रदर्शन में अगर निरंतरता रही तो वे जल्द ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा हो सकती हैं।
WPL में हैट्रिक लेने वाली गेंदबाज
- इस्सी वोंग MI बनाम UPW नवी मुंबई 2023
- दीप्ति शर्मा UPW बनाम DC दिल्ली 2024
- ग्रेस हैरिस UPW बनाम DC बेंगलुरु 2025
- नंदनी शर्मा DC बनाम GG नवी मुंबई 2026
