T20 World Cup 2026: मोनांक और संजय की अर्धशतकीय पारी, यूएई ने नामीबिया को दिया 200 रनों का टारगेट
ICC Men's T20 World Cup 2026 के 26वें मुकाबले में यूएसए ने नामीबिया को 200 रनों का लक्ष्य दिया। मोनांक पटेल और संजय कृष्णमूर्ति की धमाकेदार पारियों से टीम ने 199/4 का स्कोर बनाया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
यूएई टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
United States of America vs Namibia, 26th Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 26वां मुकाबला यूएसए और नामीबिया के बीच खेला जा रहा है। यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन का बड़ा टोटल खड़ा किया। वहीं अब नामीबिया को इस मुकाबले को जीतने के लिए 200 रन बनाने होंगे।
एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेले जा रहे इस मुकाबले में यूएसए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई के बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत की। मोनांक पटेल और शायन जहांगीर के बीच पहले विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी हुई। शायन 22 रन बनाकर आउट हो गए।
मोनांक पटेल का अर्धशतक
शायन के आउट होने के बाद मोनांक पटेल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। मोनांक पटेल ने 30 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 3 छक्के के बदौलत 52 रन बनाए। 89 के स्कोर पर मोनांक पवेलियन लौट गए। वहीं सैतेजा मुक्कमल्ला भी 17 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद संजय कृष्णमूर्ति और मिलिंद कुमार के बीच 46 गेंदों में 87 रनों की साझेदारी हुई।
सम्बंधित ख़बरें
UAE के बाराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट पर ड्रोन हमला, जनरेटर रूम में लगी भीषण आग; जानें ताजा हालात
T20 World Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 5 नए चेहरों की स्क्वॉड में एंट्री; इस दिन होगा IND-PAK महामुकाबला
Modi-UAE की ऐतिहासिक डील: भारत में हमेशा स्टॉक में रहेगा 3 करोड़ बैरल कच्चा तेल, जानें अन्य बातें
‘सच्चे खजाने’ हैं मोदी! यूएई की मंत्री ने बांधे तारीफों के पुल, 200 अरब डॉलर के व्यापार का रखा लक्ष्य
संजय की ताबड़तोड़ पारी
संजय कृष्णमूर्ति ने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। संजय ने 33 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 6 छक्के लगाते हुए नाबाद 68 रन बनाए। मिलिंद कुमार 28 रन बनाकर आउट हो गए। यूएई ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। नामीबिया के लिए गेरहार्ड इरास्मस ने 2 और विलेम मायबर्ग ने 2 विकेट चटकाए।
नामीबिया को मिला 200 रनों का टारगेट
नामीबिया को मुकाबले जीतने के लिए 200 रनों का टारगेट मिला है। नामीबिया को शुरुआत अच्छी करनी होगी। नामीबिया के ओपनर स्टीनकैंप और फ्राइलिंक पर नजरें रहेगी। वहीं उसके बाद कप्तान इरास्मस से बहुत उम्मीदें होगी। वहीं यूएई के लिए गेंदबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। अब देखना होगा कि क्या नामीबिया बड़े टोटल को चेज करने में सफल रहती है या यूएई के गेंदबाजों कुछ कमाल दिखाने में कामयाब रहते हैं।
यह भी पढ़ें: राशिद खान इतिहास रचने से महज एक विकेट दूर, T20 में ऐसा कारनामा करने वाले बनेंगे पहले गेंदबाज
नामीबिया और यूएस की प्लेइंग-11
नामीबिया: जान फ्राइलिंक, लोरेन स्टीनकैंप, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेट कीपर), डायलन लीचर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, मैक्स हेइंगो
यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका: मोनंक पटेल (कप्तान), शायन जहाँगीर (विकेट कीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, मिलिंद कुमार, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शल्कविक, अली खान, सौरभ नेत्रवलकर
