बांग्लादेश के कप्तान शंटो ने टीम को चेताया, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले कही यह बात
बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शंटो नहीं चाहते हैं कि उनकी टीम पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला में जीत के खुमार में डूबी रहे। वह चाहते हैं कि इसके बजाय टीम गुरुवार से यहां शुरू होने वाली दो टेस्ट मैच की श्रृंखला में भारत की मजबूत टीम का सामना करने पर ध्यान दे।
- Written By: मृणाल पाठक
नजमुल हुसैन शंटो (सौजन्यः एक्स)
चेन्नई: बांग्लादेश ने हाल ही पाकिस्तान को उसके ही घर में टेस्ट सीरीज में करारी शिकस्त दी थी। जिसके बाद से ही टीम को हौसला काफी बुलंद है। ऐसे में अब बांग्लादेश 19 सितंबर से भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। जिससे पहले टीम के कप्तान नजमुल हसन शंटो ने अपनी टीम को नसीहत दी है कि पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में जीत के खुमार में डूबे नहीं रहना है। वह चाहते हैं कि इसके बजाय टीम भारत की मजबूत टीम का सामना करने पर ध्यान दे।
बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान के खिलाफ उसकी धरती पर दो टेस्ट मैच की श्रृंखला में 2-0 से जीत दर्ज करके यहां पहुंची है। शंटो ने बुधवार को यहां मैच की पूर्व संध्या पर पर पत्रकारों से कहा, ‘‘मेरा मानना है कि हमने पाकिस्तान में बहुत अच्छी क्रिकेट खेली जिससे हमारा काफी मनोबल बढ़ा है लेकिन अब वह अतीत की बात है।”
उन्होंने कहा, ‘‘हम यहां नई श्रृंखला खेलने के लिए आए हैं और हमारे खिलाड़ियों को विश्वास है कि हम अच्छी क्रिकेट खेल सकते हैं। हम परिणाम के बारे में नहीं सोच रहे हैं और केवल प्रक्रिया का अनुसरण करने की कोशिश कर रहे हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
IPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
कोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
यह भी पढ़ें- 2025 ही नहीं चार साल तक पंजाब के कोच रहेंगे रिकी पोंटिग, PBKS ने किया आधिकारिक ऐलान
पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बावजूद बांग्लादेश के लिए भारत में खेलना आसान नहीं होगा लेकिन शंटो का मानना है की परिस्थितियों से खास अंतर पैदा नहीं होगा। उन्होंने कहा, ‘‘भारत की टीम बहुत मजबूत है। हम जानते हैं कि वह तीनों विभाग बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में मजबूत है लेकिन हम परिस्थितियों के बारे में नहीं सोच रहे हैं। हम केवल अपनी टीम के बारे में सोच रहे हैं।”
बांग्लादेश के युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा पर सभी की निगाहें टिकी रहेगी जिन्होंने पाकिस्तान में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन शंटो ने कहा कि “उनका ध्यान केवल एक खिलाड़ी के प्रदर्शन पर नहीं लगा है। उन्होंने कहा,‘‘उसका प्रदर्शन उत्साह जनक है तथा पाकिस्तान के खिलाफ उसने जिस तरह से गेंदबाजी की वह वास्तव में प्रभावशाली थी लेकिन मैं अपना पूरा ध्यान एक खिलाड़ी पर नहीं लगाऊंगा। मेरा मानना है कि पाकिस्तान में सभी तेज गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। उम्मीद है कि वे यहां भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।”
शंटो ने कहा, ‘‘पिछले 10-15 वर्षों में अधिकतर खिलाड़ी अनुभवी हो चुके हैं। अब वे अपनी भावनाओं पर काबू पाना सीख गए हैं। अब हम जीत या हार के बारे में नहीं बल्कि अपने खेल के बारे में सोचते हैं। हम प्रत्येक मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करते हैं।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
