Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IPL 2025 के फिर शुरू होने से पहले बांग्लादेशी खिलाड़ी की लगी लॉटरी, दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेऑफ के पहले चली ये चाल

दिल्ली कैपिटल्स ने जैक फ्रेजर मैकगर्क की जगह बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को शामिल किया है। मुस्ताफिजुर ही अब बाकी मैचों में दिल्ली के लिए खेलते दिखेंगे।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: May 15, 2025 | 05:44 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: आईपीएल 2025 को दोबारा 17 मई से शुरू किया जा रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के माहौल को देखते हुए इस टूर्नामेंट को 9 मई को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया था। टूर्नामेंट स्थगित होने के बाद विदेशी खिलाड़ी अपने-अपने देश लौट चुके हैं। जिसके बाद कई विदेशी खिलाड़ी भारत नहीं आ पाएंगे।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के जैक फ्रेजर मैकगर्क अपने देश लौट गए हैं। अब वो बाकी बचे मैचों के लिए भारत नहीं आएंगे। ऐसे में उनके जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को शामिल किया गया है। हालांकि जैक फ्रेजर मैकगर्क की वापसी से दिल्ली को कुछ ज्यादा नुकसान नहीं होगा।

जैक फ्रेजर मैकगर्क का सीजन नहीं रहा था अच्छा

जैक फ्रेजर मैकगर्क का यह सीजन उतना अच्छा नहीं रहा था। वो पहले 6 मैचों में औसत प्रदर्शन ही कर सके। उसके बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के टीम में मिचेल स्टार्क भी है, जो अब इस टूर्नामेंट के बाकी मैचों के लिए भारत नहीं आएंगे। फ्रेंचाइजी ने वहीं सोच कर मुस्ताफिजुर को शामिल किया है।

सम्बंधित ख़बरें

‘IPL 2026 में…’, CSK के सीईओ ने MS Dhoni के रिटायरमेंट को लेकर किया बड़ा ऐलान

Women’s Asia Cup Rising Stars 2026 का खिताब भारतीय टीम ने किया अपने नाम, बांग्लादेश को 46 रनों से हराया

INDW A vs BANW A Final: खिताबी जंग में भारत के सामने बांग्लादेश, जानें मुकाबले से जुड़ी A टू Z जानकारी

BCCI ने दृष्टिबाधित क्रिकेटरों के लिए किया बड़ा ऐलान, अब खिलाड़ियों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर

दिल्ली कैपिटल्स ने क्या कहा?

टीम ने एक विज्ञप्ति में कहा कि जेएसडब्ल्यू और जीएमआर की दिल्ली कैपिटल्स टीम ने आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क की जगह बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को टीम में शामिल किया है। मैकगर्क टाटा आईपीएल 2025 के बाकी मैचों के लिये उपलब्ध नहीं होंगे।

मुस्ताफिजुर पहले भी खेल चुके हैं दिल्ली कैपिटल्स के लिए

आईपीएल में 2016 में पदार्पण करने वाले मुस्ताफिजुर 2022 और 2023 सत्र में दिल्ली कैपिटल्स के लिये खेल चुके हैं। दो सीजन में मुस्ताफिजुर ने दिल्ली के लिए 10 मैच खेले। उससे पहले वो सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स और चैन्नई सुपर किंग्स के लिए भी खेल चुके हैं।

दिल्ली के साथ जुड़ने वाले 29 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान ने अब तक खेले गए 57 आईपीएल मैचों में 61 विकेट अपने नाम किए हैं। आईपीएल 2024 में उन्होंने रुतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नौ मैचों में 14 बल्लेबाजों को आउट किया। वहीं ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटोन डिकॉक ने लौटने की पुष्टि की है और वह कोलकाता नाइट राइडर्स टीम से जुड़ेंगे।

Mustafizur rahman replaces jake fraser mcgurk in dc squad for ipl

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 14, 2025 | 06:31 PM

Topics:  

  • Bangladesh Cricket Team
  • BCCI
  • Delhi Capitals
  • IPL
  • Mustafizur Rahman

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.