WPL 2026: गार्डनर-जॉर्जिया की तेजतर्रार पारी, मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बनाने होंगे 168 रन
Women's Premier League 2026: डब्ल्यूपीएल 2026 के अहम मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने 4 विकेट पर 167 रन बनाए। मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 168 रन का लक्ष्य मिला है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
मुंबई बनाम गुजरात (फोटो-सोशल मीडिया)
Mumbai Indians Women vs Gujarat Giants Women, 19th Match: महिला प्रीमियर लीग अपने अंतिम चरण में है। डब्ल्यूपीएल में 19वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए 168 रनों की जरूरत है। वहीं गुजरात भी यह मुकाबला जीतते ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। प्लेऑफ की उम्मीदों को कायम रखने के लिए यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए अहम है।
बीसीए स्टेडियम में शुक्रवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनते हुए गुजरात जायंट्स ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 167 रन बनाए। बेथ मूनी और सोफी डिवाइन ने पहले विकेट के लिए 2.2 ओवरों में 21 रन की साझेदारी की। बेथ मूनी महज 5 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जिसके बाद अनुष्का शर्मा ने सोफी डिवाइन के साथ दूसरे विकेट के लिए 43 गेंदों में 48 रन जुटाए।
गार्डनर और जॉर्जिया की तेजतर्रार पारी
अनुष्का ने 31 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 33 रन की पारी खेली। इस टीम ने 10.1 ओवरों के खेल तक सोफी डिवाइन का विकेट भी गंवा दिया था, जो 21 गेंदों में 3 चौकों के साथ 25 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। कप्तान एश्ले गार्डनर ने जॉर्जिया वेयरहैम के साथ चौथे विकेट के लिए 43 गेंदों में 71 रन जुटाए। गार्डनर ने 28 गेंदों में 46 रन की पारी खेली, जिसमें 1 छक्का और 7 चौके शामिल रहे। वहीं, जॉर्जिया 26 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 44 रन बनाकर नाबाद रहीं। विपक्षी खेमे से अमेलिया केर ने 26 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जबकि शबनीम इस्माइल और नैट साइवर-ब्रंट ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 Final: GT के शेरों से टकराएंगे RCB के महारथी, मैच से पहले अहमदाबाद ₹35,000 तक पहुंचा होटलों का किराया
सूर्यकुमार यादव के ‘T60 Life’ ट्वीट से सोशल मीडिया पर मचा तहलका, नए सफर की शुरुआत कर फैंस को दिया बड़ा सस्पेंस
IPL 2027 में इन चार टीमों के बदल जाएंगे कप्तान, इस क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी, तिलक वर्मा को मिलेगी MI की कमान!
MI को हराकर IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली अंतिम टीम बनी राजस्थान, वानखेड़े में 30 रनों से जीता मुकाबला
यह भी पढ़ें: WPL 2026: मुंबई इंडियंस के पास क्वालीफायर में पहुंचने का मौका, टॉस जीतकर गुजरात जायंट्स ने चुनी बल्लेबाजी
आरसीबी पहले ही पहुंची फाइनल में
आरसीबी 8 में से 6 मैच जीतकर सीधे फाइनल में पहुंच चुकी है। ऐसे में अब गुजरात और मुंबई के अलावा, दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के पास अगले दौर में पहुंचने का मौका है। गुजरात जायंट्स 7 में से 4 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर मौजूद है, जबकि मुंबई ने 7 में से 3 मैच अपने नाम किए हैं। यह टीम तीसरे पायदान पर है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
हरमनप्रीत कौर की कप्तान में मुंबई इंडियंस इस मुकाबले में हेली मैथ्यूज, सजीवन सजना, नैट साइवर-ब्रंट, अमनजोत कौर, अमेलिया केर, राहिला फिरदौस (विकेटकीपर), संस्कृति गुप्ता, वैष्णवी शर्मा, शबनीम इस्माइल और पूनम खेमनार के साथ मैदान पर उतरी है।
वहीं, एश्ले गार्डनर की कप्तानी में गुजरात जायंट्स की प्लेइंग इलेवन में बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, जॉर्जिया वेयरहैम, भारती फुलमाली, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, रेणुका सिंह ठाकुर और राजेश्वरी गायकवाड़ शामिल हैं।
