Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चेन्नई की जीत से मुंबई का पत्ता साफ? अब बस इस तरह प्लेऑफ में कर सकती है क्वालीफाई, जानें कौन सी टीम सबसे आगे

IPL 2026 Playoff: चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों मिली करारी हार के बाद मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने का सपना लगभग खत्म हो गया है। जानें पॉइंट्स टेबल का पूरा गणित।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: May 03, 2026 | 12:20 PM

मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai Indians Out of IPL Playoff Race: आईपीएल 2026 मुंबई इंडियंस (MI) के लिए किसी बुरे सपने की तरह साबित हो रहा है। शनिवार चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अहम मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा। मुंबई ने इस सीजन में अब तक 9 मैच खेले हैं, इसमें दो ही मैच जीत पाई है, जबकि MI सात मैच हारकर पॉइंट्स टेबल पर नौवें नंबर पर पहुंच गई है। चेन्नई के हाथों मिली हार के बाद मुंबई के लिए सीजन प्लेऑफ में जगह बनाना लगभग नामुमकिन हो गया है।

शानिवार को आईपीएल 2026 का 44वां मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। जहां मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और चेन्नई को 160 रन का लक्ष्य दिया। जिसे चेन्नई ने 11 शेष रहते ही हासिल कर लिया। बल्लेबाजी के बाद MI की गेंदबाजी भी काफी साधारण रही और मुंबई के गेंदबाज सिर्फ दो ही विकेट ले पाए। इस जीत के बाद जहां चेन्नई की प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा है, वहीं मुंबई को अब प्लेऑफ में कोई चमत्कार ही पहुंचा सकता है।

कौन सी टीम प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे

आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे चलने वाली टीमों की बात करें तो, इस वक्त पंजाब किंग्स इस रेस में सबसे आगे चल रही है। पंजाब किंग्स के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की प्लेऑफ में पहुंचे की संभावनाएं सबसे अधिक है।

सम्बंधित ख़बरें

IPL के बीच मालदीव पहुंचे RCB के सभी प्लेयर, गुजरात से हार के बाद वैकेशन पर निकली टीम- देखें VIDEO

CSK vs MI IPL 2026: प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने उतरेंगे गायकवाड़ और पांड्या, जानें हेड-टू-हेड आंकड़े

IPL 2026: वैभव का विकेट पर जश्न मनाना काइल जेमिसन को पड़ा भारी, BCCI ने लिया एक्शन, देखें VIDEO

KL Rahul ने रचा इतिहास! रोहित-कोहली को पीछे छोड़ बने ‘सिक्सर किंग’, इस लिस्ट की टॉप में बनाई जगह

पंजाब ने इस सीजन कमाल का खेल दिखाया है और वो फिलहाल 13 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल के टॉप बैठी हुई है। जबकि बेंगलुरु, हैदराबाद और राजस्थान के 12-12 अंक पॉइंट्स है। ये टीमें क्रमशः दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। ये टीमें अपने आने वाले मुकाबलों में दो मैच ही जीत जाती हैं तो इनकी जगह प्लेऑफ में करीब-करीब पक्की हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- IPL के बीच मालदीव पहुंचे RCB के सभी प्लेयर, गुजरात से हार के बाद वैकेशन पर निकली टीम- देखें VIDEO

पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं लखनऊ

पॉइंट्स टेबल में इस समय सबसे खराब हालत लखनऊ सुपर जायंट्स की है। एलएसजी ने अब तक कुल आठ मैच खेले हैं, जिसमें टीम को छह मुकाबलों में हार का मुंह देखना पड़ा है। जबकि दो मैचों में एलएसजी को जीत नसीब हुई है। टीम चार पॉइंट्स और -1.106 रन रेट के साथ 10वें नंबर पर है।

प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए किसे कितनी जीत की जरूरत

टीम शेष मैच जीत की आवश्यकता टिप्पणी
PBKS 6 2 16 अंक पाने के लिए 2 जीत जरूरी
RCB 5 2 16 अंक पाने के लिए 2 जीत जरूरी
SRH 5 2 16 अंक पाने के लिए 2 जीत जरूरी
RR 4 2 16 अंक पाने के लिए 2 जीत जरूरी
GT 5 3 16 अंक पाने के लिए 3 जीत जरूरी
CSK 5 3 16 अंक पाने के लिए 3 जीत जरूरी
DC 5 3 16 अंक पाने के लिए 3 जीत जरूरी
KKR 6 5 16 अंक पाने के लिए 5 जीत जरूरी
LSG 6 6 16 अंक पाने के लिए 6 जीत जरूरी
MI – – क्वालीफाई करने की कोई संभावना नहीं

Mumbai indians ipl 2026 playoff race elimination points table csk win

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 03, 2026 | 12:13 PM

Topics:  

  • Chennai Super Kings
  • IPL 2026
  • Mumbai Indians
  • RCB

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.