MI vs PBKS: पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने बनाए 200 रन, प्रभसिमरन सिंह ने पूरा किया अर्धशतक

IPL 2026: पंजाब किंग्स ने धर्मशाला में प्रभसिमरन सिंह और अजमतुल्लाह उमरजई की तेज-तर्रार पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस के सामने 200 रन का स्कोर खड़ा किया। एमआई के लिए शार्दुल ठाकुर में 4 विकेट झटके।
पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस फर्स्ट इनिंग हाइलाइट
पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

MI vs PBKS 1st Inning Highlight: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 का 58वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव की जगह जसप्रीत बुमराह कप्तानी कर रहे हैं। मुकाबले में उन्होंने ही टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। दूसरी तरफ पंजाब किंग्स ने एमआई के सामने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। अब मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 201 रन बनाने होंगे। पंजाब के लिए सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और अंत में अजमतुल्लाह उमरजई ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की।

प्रभसिमरन सिंह ने ठोकी फिफ्टी

पंजाब किंग्स के लिए सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह के बीच 50 रन की साझेदारी हुई। इस स्कोर पर प्रियांश आर्या 22 रन बनाकर दीपक चाहर का शिकार बने। इसके बाद प्रभसिमरन ने कूपर कोनोली के साथ मिलकर 57 रन की साझेदारी की। प्रभसिमरन सिंह ने 32 गेंदों पर 6 चौके व 4 छक्कों की मदद से 57 रन बनाए।

पंजाब किंग्स को कूपर कोनोली के रूप में चौथा झटका लगा। कोनोली ने 22 गेंदों में 21 रन बनाए। वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं, शशांक सिंह भी 2 रन बनाकर कार्बिन बॉस का शिकार बने, लेकिन अंत में अजमतुल्लाह उमरजई के बल्ले से कुछ तूफानी शॉट देखने को मिले। उमरजई ने 17 गेंदों में 4 छक्कों व 2 चौको की मदद से 38 रन बनाए। वहीं, विश्नु विनोद 15 तो जेवियर बार्टलेट 18 रन बनाकर नाबाद रहे।

मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी

मुंबई इंडियंस के इस मुकाबले में शार्दुल ठाकुर सबसे सफल गेंदबाज बनाकर सामने आए। उन्होंने 4 ओवर में 39 रन खर्च कर पंजाब किंग्स के 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। वहीं, शुरुआत में दीपक चाहर ने भी अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा कार्बिन बॉश और राज बावा को 1-1 विकेट मिला। वहीं, कप्तान जसप्रीत बुमराह इस मुकाबले में विकेटलेस गए। उन्होंने 4 ओवर में 35 रन दिए।

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस: रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), रघु शर्मा।

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यान्सन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com