Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

CSK को मिली डबल खुशखबरी, ब्रेविस के बाद MS Dhoni भी हुए फिट; इस मुकाबले में दिखेंगे खेलते

MS Dhoni: सीएसके को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि धोनी अगले कुछ दिनों में फिटनेस टेस्ट देंगे और संभवतः दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वापसी करेंगे। अब देखना होगा कि वो फिटनेस टेस्ट पास कर पाते हैं या नहीं।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Apr 06, 2026 | 03:59 PM

महेंद्र सिंह धोनी (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

MS Dhoni Set To Undergo Fitness Test: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत बेहद चुनौतीपूर्ण रही है। अपने शुरुआती तीन मुकाबलों में राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार का सामना करने के बाद टीम अंक तालिका में सबसे नीचे है। इस खराब शुरुआत के पीछे सबसे बड़ा कारण उनके अनुभवी विकेटकीपर-बैटर महेंद्र सिंह धोनी की गैरमौजूदगी रही है।

धोनी टूर्नामेंट से पहले पिंडली में खिंचाव के कारण मैदान से बाहर हैं और अब तक उन्होंने इस सीजन का कोई मैच नहीं खेला है। हालांकि, CSK के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धोनी अगले कुछ दिनों में फिटनेस टेस्ट देंगे और टेस्ट के नतीजों के आधार पर वे इस शनिवार को चेपॉक में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ CSK के अगले मैच में लौट सकते हैं।

MS Dhoni ने शुरू की बैटिंग प्रैक्टिस

सूत्रों के मुताबिक, धोनी नेट्स में बैटिंग के लिए वापस आ चुके हैं और उन्हें फिलहाल कोई परेशानी नहीं हो रही। हालांकि, CSK का टीम मैनेजमेंट किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता और 44 साल के इस दिग्गज खिलाड़ी को वापसी के लिए जल्दबाज़ी नहीं करने देगा। फिलहाल धोनी स्क्वॉड के साथ यात्रा भी नहीं कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

‘टीम में बनाने में एक सीजन…’, LSG की जीत पर मालिक Sanjiv Goenka का बड़ा बयान; पंत की भी तारीफ की

हमें अपनी योजनाओं को…, RCB से हार के बाद फूटा CSK के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग का गुस्सा

CSK के खिलाफ जीत के बाद Bhuvneshwar Kumar ने की बल्लेबाजों की तारीफ, कहा- बल्लेबाजों ने हमारा काम आसान किया

CSK को मिली बड़ी खुशखबरी, Dewald Brevis हुए फिट; IPL 2026 में इस टीम के खिलाफ दिखेंगे खेलते

धोनी की अनुपस्थिति में चेन्नई का मिडिल-ऑर्डर काफी कमजोर दिखा है और टीम को बड़े स्कोर बनाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उनके अनुभव और आक्रामक बल्लेबाजी की कमी टीम की हार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। धोनी की गैरमौजूदगी में गेंदबाज भी अपना शत प्रतिशत योगदान नहीं दे पा रहे हैं।

MS Dhoni जल्द फिट होकर लौटेंगे मैदान पर

CSK के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी उम्मीद जताई कि धोनी अगले मैच तक पूरी तरह फिट होकर मैदान पर लौटेंगे। फ्लेमिंग ने कहा, “हमें उम्मीद है कि वह अगले गेम के लिए ठीक हो जाएगा। अगले गेम के बीच हमारे पास पांच दिन हैं। हम कंजर्वेटिव रहे हैं और उम्मीद है कि अगले पांच दिन हमारी योजना के मुताबिक अच्छे रहेंगे, और वह खेलने के लिए तैयार है।”

यह भी पढ़ें: CSK को मिली बड़ी खुशखबरी, Dewald Brevis हुए फिट; IPL 2026 में इस टीम के खिलाफ दिखेंगे खेलते

एमएस धोनी इस सीज़न के बाद अपने आईपीएल करियर के आखिरी दौर में हैं और यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि यह उनके करियर का अंतिम सीज़न होगा। CSK के लिए उनकी वापसी टीम की उम्मीदों को मजबूत करने के साथ-साथ प्लेऑफ की राह आसान बनाने में भी अहम साबित होगी।

दिल्ली के खिलाफ ब्रेविस की भी होगी वापसी

इस सीज़न की शुरुआत में CSK को केवल धोनी ही नहीं बल्कि डेवाल्ड ब्रेविस की भी कमी झेलनी पड़ी। ब्रेविस ट्रेनिंग सेशन के दौरान साइड स्ट्रेन के कारण शुरुआती तीन मैचों से बाहर रहे। वो भी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वापसी कर सकते हैं। अब टीम की नजरें अपने अनुभवी और टैलेंटेड खिलाड़ियों की वापसी पर टिकी हैं, ताकि अंक तालिका में ऊपर उठने की राह खुल सके।

Ms dhoni set to undergo fitness test ahead of delhi capitals

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 06, 2026 | 03:59 PM

Topics:  

  • Chennai Super Kings
  • Indian Premier League
  • IPL 2026
  • MS Dhoni

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.