IPL 2025 के लिए धोनी ने नहीं दिया है कोई जवाब, क्या खेलेंगे अगला सीजन या लेंगे संन्यास
आईपीएल के अगले सीजन को लेकर भारत के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने अभी तक खेलने की कोई जानकारी नहीं दी है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
MS Dhoni ने क्यों तोड़ा था ड्रेसिंग रूम का शीशा? साथी खिलाड़ी ने बताई असली वजह
स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल 2025 के लिए सभी टीमों अपना रिटेंशन का ऐलान जल्द से जल्द करेगी। आईपीएल 2025 का ऑक्शन 24 या 25 नवंबर को आयोजित किए जाने की संभावना है। उससे पहले सभी टीमों को अपने रिटेन किए गए खिलाडियों की लिस्ट जारी करनी है। आईपीएल के अगले सीजन को लेकर भारत के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने अभी तक खेलने की कोई जानकारी नहीं दी है।
चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा है कि धोनी ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा है कि धोनी को रिटेन करने का फैसला सीएसके मैनेजमेंट बाद में तय करेगा। पहले धोनी की तरफ से पुष्टि तो हो जाए कि वो अगला सीजन खेलना चाहते हैं या नहीं। उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर या इससे पहले धोनी इस बात की जानकारी देंगे कि वह इस सीजन के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं।
ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा कि हमें धोनी के तरफ से कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन हम चाहते हैं कि धोनी खेलना जारी रखें। उम्मीद है कि वो जल्द ही अपना फैसला बताएंगे। 31 अक्टूबर 2024 तक आईपीएल के सभी टीमों को रिटेंशन की लिस्ट जारी करनी है। जिसके बाद मेगा ऑक्शन से पहले यह लिस्ट बीसीसीआई को सौंपनी होगी।
सम्बंधित ख़बरें
क्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
IPL में नहीं थम रहा सूर्यवंशी का तूफान, अब क्रिस गेल के 100 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ने उतरेगा RR का ‘वैभव’
न्यू चंडीगढ़ में 29 मई का मौसम अपडेट डरावना, अगर RR बनाम GT मुकाबला रद्द हुआ तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट?
अरुण धूमल का बड़ा बयान, IPL को लेकर BCCI का बड़ा मास्टरप्लान, अगले साल मार्च से मई तक नहीं होंगे मुकाबले?
यह भी पढ़ें : न्यूजीलैंड से मिली हार तो कीर्तन करने पहुंच गए विराट, अनुष्का शर्मा ने भी जगाई अलख, देखिए वीडियो
आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले कुछ नियमों का बदलाव किया गया है। जिसमें एक बदलाव यह भी किया गया है कि जो खिलाड़ी पांच साल या इससे पहले इंटरनेशनल क्रिकेट मैच नहीं खेला हो वो अनकैप्ड के लिस्ट में शामिल किए जाएंगे। धोनी ने अपना आखिरी मैच वर्ल्ड कप 2019 में खेला था। इस तरह धोनी अनकैप्ड खिलाड़ी के लिस्ट में आ गए हैं। टीम उन्हें मात्र 4 करोड़ देकर रिटेन कर सकती है।
अब देखना होगा कि धोनी क्या जवाब देते हैं। अगर वो खुद को उपलब्ध नहीं कराते हैं तब यह समझ लिया जाएगा कि धोनी ने क्रिकेट से पूरी तरह से संन्यास ले लिया है। क्योंकि अब धोनी ऑक्शन में जाना खुद पंसद नहीं करेंगे। हालांकि उनके उपलब्ध रहने पर सीएसके उन्हें हर हाल में रिटेन करेगी। ऐसा उम्मीद है कि वो एक सीजन और खेलते दिखाई देंगे। जिस तरह से वह अपने फिटनेस पर मेहनत कर रहे हैं इससे तो यही लगता है कि धोनी कुछ दिन और आईपीएल खेलना चाहते हैं।
